Categories: बिजनेस

मई में मिड और स्मॉलकैप की छलांग से चमका बाजार, निवेशकों को हुआ बड़ा मुनाफा!

मजबूत अर्थव्यवस्था और सभी क्षेत्रों में बड़े स्तरों पर खरीदारी के कारण मई में भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखी गई. पीएल एसेट मैनेजमेंट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय इक्विटी बाजार ने कई वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है, जो ठोस मैक्रो फंडामेंटल और निवेशकों की बेहतर होती धारणा के कारण संभव हुआ.

निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल

पीएल एसेट मैनेजमेंट में क्वांट इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजीज के प्रमुख सिद्धार्थ वोरा ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक आधार और बेहतर वैश्विक धारणा, निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल पेश करती हैं. मई में निफ्टी 1.7 प्रतिशत बढ़कर 24,800 अंक के करीब बंद हुआ और निफ्टी मिडकैप 150 में 6.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप 250 में 9.5 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि हुई.

इस मजबूत प्रदर्शन को डिफेंस, मेटल और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे चक्रीय क्षेत्रों के साथ-साथ खुदरा निवेशकों की भागीदारी में वृद्धि का समर्थन प्राप्त हुआ.

भारत के मैक्रो संकेतक स्वस्थ

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मैक्रो संकेतक स्वस्थ बने हुए हैं, जिसमें स्थिर कर संग्रह, मुद्रास्फीति में कमी, मजबूत पीएमआई डेटा और बढ़ते विदेशी मुद्रा भंडार शामिल हैं. इन कारकों ने घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों के बीच विश्वास बनाने में मदद की. मई में निफ्टी 500 में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी 500 इक्वल वेट इंडेक्स में 8.5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.

मिड और स्मॉल-कैप वैल्यूएशन अपने पांच साल के औसत से ऊपर

इस तेजी के साथ बाजार के मूल्यांकन में वृद्धि हुई है. निफ्टी का पीई अनुपात 22.3 गुना तक बढ़ गया, जबकि पीबी अनुपात 3.6 गुना रहा. हालांकि, मिड और स्मॉल-कैप वैल्यूएशन अपने पांच साल के औसत से ऊपर बने हुए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टोरल रोटेशन और बेहतर होते सेंटीमेंट के कारण हाई-बीटा और मोमेंटम स्ट्रैटेजी में क्रमशः 8 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि अच्छी आय और सुरक्षित निवेश अपील के कारण गुणवत्ता वाले शेयरों में भी मजबूत रुचि देखी गई.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

5 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

18 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

42 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

57 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago