देश

भोपाल में कांग्रेस नेताओं के बीच भिड़ंत, सृजन अभियान कार्यक्रम बना अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान उस वक्त विवादों में आ गया, जब एक बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए. ये पूरा मामला शहर के मशहूर 9 मसाला रेस्टोरेंट का है, जहां मंगलवार को जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी नेताओं की रायशुमारी चल रही थी.

बैठक की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही कांग्रेस विधायक आरिफ असूद और वरिष्ठ नेता साजिद अली के समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि अंदर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई शुरू हो गई. माहौल इतना गरम हो गया कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे.

दोनों तरफ के समर्थक एक दूसरे पर लगाते रहे आरोप

वहां मौजूद दूसरे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों गुट पीछे हटने को तैयार नहीं थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों तरफ से समर्थकों ने जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट की भी नौबत आ गई.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CM धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ते और एक दूसरे को सड़क पर गिराकर मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग किसी बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर रहे हैं. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर देते हैं. वीडियो में किसी व्यक्ति को सड़क पर गिराकर मारपीट करते भी देखा जा सकता है. हालांकि, मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी उजागर

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने में जुटी है. लेकिन इस तरह की घटनाएं कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और अनुशासनहीनता को उजागर करती हैं, जो पार्टी के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

15 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

26 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

28 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

52 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago