बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 78,000 से ऊपर, Nifty 23,670 पर

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9:27 बजे सेंसेक्स 112.50 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,096.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 12.10 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,670.45 पर पहुंच गया.

विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी ने मजबूत चाल जारी रखते हुए वी-शेप रिकवरी का संकेत दिया है, जिसमें बुल्स ने बियर्स पर बढ़त हासिल की है और यह लगभग 23,800 लेवल के पिछले पीक पर पहुंच गया है.

आने वाले दिनों में बढ़त की उम्मीद

पीएल कैपिटल की उपाध्यक्ष (तकनीकी अनुसंधान) वैशाली पारेख ने कहा, “आगे 24,200 और 24,700 के स्तर के लक्ष्य की उम्मीद के साथ, सेंटीमेंट अब तक ओवरऑल पॉजिटिव हो गया है. 23,000 के स्तर का महत्वपूर्ण 50 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज जोन यहां से सपोर्ट जोन के रूप में स्थित होगा, जिसे बनाए रखने की जरूरत है.”

पारेख ने आगे कहा कि डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल फॉर्मेशन की सीरीज के साथ बैंक निफ्टी ने महत्वपूर्ण 200 अवधि मूविंग एवरेज को 51,000 के स्तर पर पार कर लिया है, जिससे रुझान मजबूत हुआ है और सेंटीमेंट पॉजिटिव हो गया है. आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है.

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच, निफ्टी बैंक 147.19 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 51,852.05 पर पहुंच गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 255.15 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,779.20 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 80.85 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 16,444.55 पर था.

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे. पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे. अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.42 प्रतिशत बढ़कर 42,583.32 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.76 प्रतिशत चढ़कर 5,767.57 पर और नैस्डैक 2.27 प्रतिशत बढ़कर 18,188.59 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में जापान हरे निशान पर कारोबार कर रहा था, जबकि सोल लाल निशान पर कारोबार कर रहा था. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 मार्च को 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 98.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

16 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

32 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

35 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

50 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

56 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago