दुनिया

इजरायली सेना ने माना- गलती से गाजा में रेड क्रॉस की इमारत पर किया था हमला

इजरायली सेना ने स्वीकार किया कि उसने गलत पहचान के कारण गलती से गाजा में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) की इमारत पर हमला कर दिया था. सैन्य बयान के अनुसार, दक्षिणी गाजा के राफा शहर में कार्यरत इजरायली सैन्य बलों ने इमारत के अंदर मौजूद ‘संदेहास्पद लोगों की पहचान करने के बाद गोलीबारी की.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन्य बयान के हवाले से बताया कि बाद में किए गए निरीक्षण से पता चला कि पहचान गलत थी. गोलीबारी के समय सैनिकों को इमारत के आईसीआरसी से संबंध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इससे पहले सोमवार को आईसीआरसी ने एक बयान में कहा था कि राफा स्थित उसके कार्यालय को ‘विस्फोटक प्रक्षेप्य से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि उसे स्पष्ट रूप से चिह्नित किया गया था और सभी पक्षों को इसकी सूचना दी गई थी.

अब तक 730 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए

आईसीआरसी ने कहा कि सौभाग्य से इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ, लेकिन इसका सीधा असर आईसीआरसी की संचालन क्षमता पर पड़ा है. आईसीआरसी अपने परिसर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है. आईसीआरसी राफा में एक फील्ड अस्पताल और फिलिस्तीनी एन्क्लेव में अन्य सुविधाएं चलाता है, जहां इजरायली हमलों से बड़े पैमाने पर हताहत हुए लोगों का इलाज किया जाता है.

बयान में आईसीआरसी ने यह भी कहा कि रविवार को फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियनों से उसका संपर्क टूट गया, तथा पिछले सप्ताह गाजा में मानवीय कार्यकर्ता मारे गए और घायल हुए.

इजरायल ने मंगलवार को हमास के साथ दो महीने का युद्धविराम समाप्त करते हुए फिलिस्तीनी क्षेत्र में हवाई और जमीनी हमले फिर से शुरू कर दिए, जिसमें अब तक 730 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. जवाब में हमास ने भी इजरायली क्षेत्र को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे, जिनमें से ज़्यादातर को इजरायल ने रोक दिया है.


ये भी पढ़ें: Turkey Mayor Arrested: इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

38 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

55 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

60 minutes ago