IPL 2025
IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक चार मैच खेले गए हैं और रनों की बरसात देखने को मिली है. इसके साथ ही आईपीएल (IPL 2025) में ऑरेंज कैप की रेस शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस रेस में टॉप-10 में 5 भारतीय बल्लेबाज और 5 विदेशी खिलाड़ी हैं.
रन चेज मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली अपने पहले मैच में 59 रनों की पारी के साथ 9वें नंबर पर बने हुए हैं. विराट कोहली साल 2024 में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विराट ने 15 मैचों में 741 रन बनाए. विराट ने पिछले साल एक सेंचुरी भी लगाई और उनका उच्चतम स्कोर 113 था. विराट ने टूर्नामेंट में 5 हाफ सेंचुरी लगाई. 62 चौके और 38 छक्के भी जड़े थे. 2025 की शुरुआत विराट ने 59 रनों की शानदार पारी खेलकर की है. चूंकि, अभी यह टूर्नामेंट का शुरुआती स्टेज है, उम्मीद है कि वह 9वें पायदान से लंबी छलांग लगाएंगे.
चलिए जानते हैं कि टॉप-10 में कौन सा क्रिकेटर लीड कर रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं. उन्होंने हैदराबाद के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में तूफानी शतक लगाया था. 106 रनों की पारी के साथ वह नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं.
दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी. तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी.
चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी. पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली थी.
छठे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा हैं, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी. सातवें नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 GT vs PBKS: अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा! गुजरात टाइटंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती
आठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी. 9वें नंबर पर आरसीबी के विराट कोहली हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में 59 रनों की पारी खेली थी. 10वें नंबर पर आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 56 रनों की पारी खेली थी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…