बिजनेस

Indian Stock Market: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और कमजोर एशियाई संकेतों के बीच सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर (Pharma Sector) में बिकवाली देखी गई.

Sensex और Nifty में हल्की बढ़त, मिडकैप में गिरावट

सुबह करीब 9.34 बजे, Sensex 1.66 अंक या 0.00 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 81,446.32 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 9.90 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,821.95 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी बैंक 43.15 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 555,871.90 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 40.35 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58,068.85 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 25.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,404.05 पर था (Indian Stock Market).

विश्लेषकों की राय- ‘बाजार में अस्थिरता का दौर

विश्लेषकों के अनुसार, जैसा कि पहले से अपेक्षित था, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा.

हालांकि, नीति निर्माताओं ने अपने बयान में इस वर्ष दो रेट कट की उम्मीदों को बनाए रखा, जबकि कुछ अब किसी भी कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे.

विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500-25,000 रेंज इजरायल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran War) से बेहतर या बदतर समाचार आने तक बने रहने की संभावना है.

अगर तनाव कम होने की खबर आती है, तो निफ्टी रेंज के ऊपरी बैंड से बाहर निकल जाएगा.

ये हैं Sensex के टॉप लूजर्स और गेनर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएलटेक, पावरग्रिड और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे. जबकि टाइटन, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे (Indian Stock Market).

18 जून को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध खरीदार रहे, जिन्होंने 890 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी खरीदार रहे, जिन्होंने सत्र के दौरान 1,091 करोड़ रुपए का निवेश किया.

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में बैंकॉक, जापान, सोल, जकार्ता, हांगकांग और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

US Federal Reserve की नीति के फैसले और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Federal Reserve Chairman Jerome Powell) की स्पीच के बाद पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार (US Stock Market) मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें- Richest People Of India: मुंबई में मिलते हैं सबसे ज्यादा धन कुबेर, 2000 अमीर करते हैं 100 लाख करोड़ की संपत्ति कंट्रोल

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

4 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

8 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

10 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

36 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago