Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और कमजोर एशियाई संकेतों के बीच सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर (Pharma Sector) में बिकवाली देखी गई.
Sensex और Nifty में हल्की बढ़त, मिडकैप में गिरावट
सुबह करीब 9.34 बजे, Sensex 1.66 अंक या 0.00 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 81,446.32 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 9.90 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,821.95 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी बैंक 43.15 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 555,871.90 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 40.35 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58,068.85 पर कारोबार कर रहा था.
निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 25.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,404.05 पर था (Indian Stock Market).
विश्लेषकों की राय- ‘बाजार में अस्थिरता का दौर
विश्लेषकों के अनुसार, जैसा कि पहले से अपेक्षित था, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा.
हालांकि, नीति निर्माताओं ने अपने बयान में इस वर्ष दो रेट कट की उम्मीदों को बनाए रखा, जबकि कुछ अब किसी भी कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे.
विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500-25,000 रेंज इजरायल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran War) से बेहतर या बदतर समाचार आने तक बने रहने की संभावना है.
अगर तनाव कम होने की खबर आती है, तो निफ्टी रेंज के ऊपरी बैंड से बाहर निकल जाएगा.
ये हैं Sensex के टॉप लूजर्स और गेनर्स
इस बीच, सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएलटेक, पावरग्रिड और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे. जबकि टाइटन, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे (Indian Stock Market).
18 जून को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध खरीदार रहे, जिन्होंने 890 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी खरीदार रहे, जिन्होंने सत्र के दौरान 1,091 करोड़ रुपए का निवेश किया.

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में बैंकॉक, जापान, सोल, जकार्ता, हांगकांग और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.
US Federal Reserve की नीति के फैसले और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Federal Reserve Chairman Jerome Powell) की स्पीच के बाद पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार (US Stock Market) मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




