सांकेतिक तस्वीर.
Indian Stock Market: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 92.61 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,459.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 16.75 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,809.45 पर कारोबार कर रहा था.
निफ्टी बैंक 78.15 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,430.95 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 171.55 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,326.05 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 114.25 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 17,839.40 पर था.
विश्लेषकों के अनुसार, कल निफ्टी अस्थिर कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. तकनीकी रूप से, 24,462 एक महत्वपूर्ण स्विंग लो बना हुआ है. अगर यह बना रहता है तो बाजार पहले 25,116 और फिर 25,390 पर प्रतिरोध को लक्षित करेगा. एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचलकर ने कहा, “दूसरी ओर, अगर 24,462 स्तर टूटता है, तो एक ‘राइजिंग वेज’ पैटर्न एक्टिव हो जाएगा, जिसमें 23,900-24,000 क्षेत्र के पास डाउनसाइड लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा.”
इस बीच, सेंसेक्स पैक में आईटीसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एमएंडएम और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे. जबकि, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे . एशियाई बाजारों में, बैंकॉक, सोल, चीन, जकार्ता और जापान हरे रंग में कारोबार कर रहे थे. केवल हांगकांग लाल रंग में कारोबार कर रहा था.
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 740.58 अंक या 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,343.65 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 118.72 अंक या 2.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,921.54 पर और नैस्डैक 461.96 अंक या 2.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,199.16 पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें- EOU और SEZ इकाइयों को फिर से मिला टैक्स रिफंड का लाभ, सरकार ने बढ़ाया RoDTEP स्कीम का दायरा
विशेषज्ञों ने कहा कि मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख रहा. घरेलू गिरावट के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे, जो भारतीय बाजार (Stock Market) में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 27 मई को 348.45 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 10,104.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…