बिजनेस

होली से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, दो दिन की गिरावट के बाद इस कंपनी के शेयर्स में उछाल

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विस और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी गई.

सुबह करीब 9.31 बजे, सेंसेक्स 61.17 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 74,090.93 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.15 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 22,472.65 पर था.

निफ्टी बैंक 113.10 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 48,169.75 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 49.80 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 48,436.80 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 62.90 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के बाद 14,981.45 पर था.

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, भारतीय इक्विटी बाजारों के सपाट या थोड़े तेजी के साथ खुलने की उम्मीद थी, जैसा कि गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिलता है, जो शुरुआती कारोबार में 22,570 के आसपास कारोबार कर रहा था.

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “इससे वैश्विक संकेतों और मजबूत घरेलू ट्रिगर्स की गैर मौजूदगी से प्रभावित सतर्क मार्केट सेंटीमेंट का पता चलता है. निवेशक बाजार की दिशा का पता लगाने के लिए ग्लोबल ट्रेंड्स, कच्चे तेल की कीमतों और संस्थागत प्रवाह पर बारीकी से नजर रखेंगे.”

इंडसइंड बैंक के शेयर उछले

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एसबीआई टॉप गेनर्स रहे. जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स रहे.

ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बाजार की गतिशीलता को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नई डील शुरू करने से पहले क्रिटिकल लेवल पर प्राइस एक्शन की पुष्टि होने तक इंतजार करें.

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,350.93 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 5,599.30 पर और नैस्डैक 1.22 प्रतिशत चढ़कर 17,648.45 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें- Stock Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और जोमैटो के शेयर उछले

एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जापान, सोल और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि चीन और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 12 मार्च को 1,627.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,510.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

41 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago