मनोरंजन

पेट में 8 महीने का बच्चा, बगल में पति … शूट के दौरान सेट पर एक्ट्रेस ने छिपाया बेबी बंप, जानें कौन?

Holi Song Shooting In 8th Month Pregnancy: होली का त्योहार आते ही बॉलीवुड के शानदार होली सॉन्ग याद आना स्वाभाविक है. बिना इन गानों के होली का मजा अधूरा सा लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मशहूर होली गीत की शूटिंग के दौरान दिग्गज ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 8 महीने की गर्भवती थीं? इस दिलचस्प राज का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने हाल ही में किया. आइए आपको बताते हैं.

हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इंडियन आइडल सीजन 15 में बतौर गेस्ट पहुंचीं. शो के दौरान जब फिल्म राजपूत (1982) का प्रसिद्ध होली सॉन्ग भागी रे भागी रे बृज बाला बजा, तो जज श्रेया घोषाल ने कहा, “मैम, यह आपका और धर्म जी का सबसे खूबसूरत गाना है.”इस पर हेमा मालिनी ने इस गाने से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया.

उन्होंने बताया, “यह गाना मुझे हमेशा याद रहता है क्योंकि उस समय मैं ईशा से प्रेग्नेंट थी. मैं 8 महीने की गर्भवती थी, फिर भी मैंने डांस किया और शूटिंग की, लेकिन किसी को पता नहीं चला.”यह सुनकर श्रेया घोषाल हैरान रह गईं और उन्होंने कहा, “8 महीने की प्रेग्नेंसी में शूटिंग? यह महिलाओं के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है!”

गाने में हेमा मालिनी ने खूबसूरत लहंगा-चोली पहना हुआ था और दुपट्टे की मदद से उन्होंने अपना बेबी बंप छिपा लिया था. इंडियन आइडल में किए गए इस खुलासे से पहले शायद ही किसी को यह बात पता थी कि उन्होंने 8 महीने की प्रेग्नेंसी में यह गाना शूट किया था.

हेमा मालिनी के कई होली सॉन्ग हैं सुपरहिट

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि उन्हें होली के गाने बेहद पसंद हैं. भागी रे भागी रे बृज बाला के अलावा होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले) और होली खेले रघुवीरा (बागबान) भी उनके पसंदीदा गानों में से हैं. ये गाने आज भी होली के जश्न को और भी रंगीन बना देते हैं.

1980 में हुई थी हेमा और धर्मेंद्र की शादी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवां के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 1980 में उन्होंने शादी कर ली. इसके बाद 1981 में उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल और 1985 में छोटी बेटी अहाना देओल का जन्म हुआ.

घर्मेंद्र की पहली पत्नी

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से 1954 में हुई थी. हालांकि उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के दो बेटे हैं—बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल.

हेमा मालिनी का यह किस्सा उनकी प्रोफेशनलिज्म और समर्पण को दर्शाता है. 8 महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने बिना किसी परेशानी के शूटिंग पूरी की. यह कहानी सिर्फ एक दिलचस्प बॉलीवुड किस्सा ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी है कि अगर जज्बा और हिम्मत हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: “पति के शक ने किया रिश्ते को बर्बाद: अदिति शर्मा ने अभिनीत कौशिक के आरोपों पर दी सफाई”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

12 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

37 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago