बिजनेस

ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी शेयरों में तेजी

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला. बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है. सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 402 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,096 और निफ्टी 103 अंक या 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,433 पर था.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बाजार को ऊपर खींचने काम आईटी शेयरों की ओर से किया जा रहा है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया हरे निशान में थे. मेटल और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप भी मजबूत

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,043 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,467 पर था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, एचयूएल, आईटीसी, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी , इटरनल (जोमैटो) और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे. बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे.

ये भी पढ़ें: Tata Power के CFO संजीव चूरीवाला को प्रदान किया CII का ‘सीएफओ ऑफ द ईयर 2024-25’ पुरस्कार

विशेषज्ञों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा कि बाजार में जारी तेजी आय में सुधार और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजों की उम्मीदों से प्रेरित है. बैंक निफ्टी मजबूत है और बैंकिंग शेयरों का उचित मूल्यांकन इस क्षेत्र में और अधिक निवेश, खासकर संस्थागत निवेशकों को आकर्षित कर सकता है. अमेरिकी फेड की ओर से बुधवार को ब्याज दरों 25 आधार अंक की कटौती का ऐलान किया गया. इस कटौती से अमेरिका में ब्याज दरें कम होकर 4 से 4.25 प्रतिशत के बीच आ जाएगी.

ग्लोबल और एफआईआई-डीआईआई ट्रेंड

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और बैंकॉक में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. संस्थागत प्रवाह के मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,124 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 2,293 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

3 hours ago