बिजनेस

Share Market today: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने लगाई जबरदस्त छलांग….. Sensex बढ़कर 78,949 पहुंचा, Nifty 23,949 पर

Share Market today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.29 बजे सेंसेक्स 396.06 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 78,949.26 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 98.20 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 23,949.85 पर था.

निफ्टी बैंक 862.25 अंक या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 55,152.45 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 233.50 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,891.30 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50.15 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 16,460.35 पर था.

बड़े प्राइवेट बैंक बढ़त हासिल कर उच्च स्तर पर पहुंचे

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, सकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 23,700 पर समर्थन मिलने की संभावना है, उससे पहले 22,600 और 22,500 पर समर्थन मिल सकता है. ऊपर की ओर, 24,000 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है, उसके बाद 24,200 और 24,500 स्तर पर प्रतिरोध हो सकता है.

चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने ने कहा, “बैंक निफ्टी चार्ट 54,000 पर संभावित समर्थन का संकेत देते हैं, उसके पहले 53,700 और 53,500 पर समर्थन मिल सकता है. अगर सूचकांक ऊपर जाता है तो 54,500 पर प्रतिरोध हो सकता है, जिसके बाद 54,700 और 55,000 स्तर पर प्रतिरोध हो सकता है.”

बाजार के जानकारों ने कहा कि बड़े प्राइवेट बैंक बढ़त हासिल कर नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. सप्ताह के अंत में बैंक के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे और बाजार को ऊपर ले जाने में मददगार रहे.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि जैसे-जैसे अर्निंग सीजन आगे बढ़ेगा, बाजार प्रतिभागी कॉरपोरेट कमेंट पर नजर बनाए रखेंगे ताकि यह जांचा जा सके कि कंपनियां नई टैरिफ व्यवस्था को किस तरह अपनाती हैं और वे सप्लाई चेन और कस्टमर बेस को लेकर किस तरह की प्रतिक्रिया देती हैं.

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स रहे. जबकि, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टाइटन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स रहे.

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 39,142.23 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.13 फीसदी बढ़कर 5,282.70 पर और नैस्डैक 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 16,286.45 पर बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 अप्रैल को तीसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और 4,667.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने तीसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और उसी दिन 2,006.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago