बिजनेस

Indian Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में उछाल

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज यानी मंगलवार को मजबूती के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 81,142 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 99 अंक बढ़कर 24,873 पर कारोबार कर रहा था. ब्रॉडकैप सूचकांकों में हलचल सीमित रही. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05% की मामूली तेजी रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.01% फिसल गया.

आईटी शेयरों में उछाल

इन्फोसिस ने शेयर बायबैक पर विचार करने की घोषणा की. इसके बाद कंपनी के शेयरों में 3.35% की छलांग लगी. विप्रो के शेयर भी 2.36% चढ़े. इससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.7% की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पैक में टेक महिंद्रा, टीसीएस और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा लाभ में रहे. वहीं, टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर और टाटा मोटर्स गिरावट वाले शेयरों की सूची में शामिल रहे. आईटी के अलावा, निफ्टी फार्मा 0.47% और निफ्टी ऑटो 0.21% की बढ़त में रहे. अन्य सेक्टरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, GST प्रोत्साहन के चलते ऑटो शेयरों में तेजी

विश्लेषकों की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी चार्ट पर एक स्मॉल रेड कैंडल बनी है, जो कंसोलिडेशन और अस्थिरता का संकेत देती है. उन्होंने कहा कि 24,900-25,000 का स्तर निफ्टी के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. सपोर्ट 24,620 पर दिख रहा है. जब तक निफ्टी 25,000 के नीचे है, तब तक हल्की कमजोरी बनी रह सकती है.

ग्लोबल मार्केट अपडेट

अमेरिकी बाजार सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए. डॉव जोन्स 0.25%, नैस्डैक 0.45% और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21% चढ़े.निवेशक अब अमेरिका की महंगाई रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की अगली पॉलिसी बैठक को प्रभावित कर सकती हैं.

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. चीन के शंघाई और शेन्जेन सूचकांक गिरावट में रहे. जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1% से ज्यादा चढ़ा. विदेशी निवेशकों (एफआईआई/एफपीआई) ने शुक्रवार को भारतीय शेयरों से 2,170.35 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,014.30 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago