बिजनेस

भारतीयों ने गोल्ड में किया बंपर निवेश, खरीदा 18 अरब डॉलर का सोना

पिछले साल भारत में गोल्ड में निवेश (मूल्य के संदर्भ में) 60 प्रतिशत बढ़कर 18 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा. यह 2023 के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक है. यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में निवेश के लिए गोल्ड की मांग 2024 में 239 टन रही है, जो कि 2013 के बाद सबसे अधिक है. यह 2023 के आंकड़े 185 टन से 29 प्रतिशत अधिक है.

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 76 टन गोल्ड खरीदा गया है, जो कि जुलाई-सितंबर तिमाही के आंकड़े के समान ही है. रिपोर्ट में बताया गया कि बीते साल पूरी दुनिया में गोल्ड की मांग 1,180 टन पर थी और भारत की इसमें हिस्सेदारी 239 टन या 20 प्रतिशत रही है.

वैश्विक स्तर पर गोल्ड की मांग में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. यह 2023 में 945.5 टन थी.

डब्ल्यूजीसी ने कहा कि अधिकांश अन्य बाजारों की तरह गोल्ड की बढ़ती हुई कीमतों ने निवेशकों को अधिक निवेश करने के लिए आकर्षित किया. भारत में जुलाई में सीमा शुल्क में कटौती के बाद मांग में और तेजी देखी गई.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर-नवंबर में धनतेरस और दिवाली के शुभ त्योहारों ने अंतिम तिमाही के दौरान खरीदारी को बढ़ावा दिया. बड़े महानगरों में निवेश के लिए छोटे सोने के बार और सिक्कों की “ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा सुपर-क्विक डिलीवरी” की पेशकश से इसे और बढ़ावा मिला.

गोल्ड की कीमत अपने ऑल-टाइम हाई पर चल रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा बुधवार को जारी किए गए ताजा कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,310 रुपये बढ़कर 84,320 रुपये हो गई है, जो कि कल 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. गोल्ड की कीमत में बढ़त की वजह अमेरिका-चीन की बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण उभरी अनिश्चितता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

14 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago