देश

दिल्ली में मतदान संपन्न: BJP प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले ‘आपदा’ जा रही है और भाजपा आ रही है, ‘आप’ के नेता बोले— चौथी बार केजरीवाल सरकार

दिल्ली चुनाव के लिए 70 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया. अब 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे. वोटिंग का समय बीतते ही सियासी दलों के नेताओं के हार-जीत से जुड़े बयान आने लगे. भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टियों ने एक-दूजे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. सीलमपुर में भी एक बूथ पर कुछ समय के लिए हंगामा हो गया.

सीलमपुर के हंगामे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्षी दल की ओर से पोलिंग बूथ के बाहर महिलाओं को लगाकर फर्जी वोटिंग कराई जा रही थी. जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर नारेबाजी करने लगे. यह हंगामा तब और तेज हो गया जब महिलाएं वोट डालने पहुचीं और उन्हें ये पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही किसी ने वोट डाल दिया है.

भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि ‘आप’ वालों ने सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी से बुर्के वाली मुस्लिम महिलाओं से फर्जी वोटिंग करवाई है. जिसके बाद BJP और AAP दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में हो-हल्ला मच गया.

आइए यहां जानते हैं कि मतदान के बाद किस पार्टी के नेता ने क्या कुछ-कहा…

इस बार दिल्ली में कमल खिल रहा है: भाजपा नेता

बुधवार की शाम 6 बजे मतदान का समय पूरा होने के बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा दावा करते हुए कहा, अब दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और बीजेपी आ रही है. वहीं, मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, “दिल्ली में कमल खिल रहा है. भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है. आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह आप पार्टी की राजनीति का हिस्सा है.”

हमारा परफॉर्मेंस एग्जिट पोल से भी बेहतर होगा: मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा- चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका. अब जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, उनसे मुझे लगता है कि चुनाव परिणाम में हमारा परफॉर्मेंस एग्जिट पोल से बेहतर होने जा रहा है. लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया हमने देखी है उससे यह साफ है कि भाजपा सत्ता में आ रही है. यह भाजपा की दिल्ली में घर वापसी है.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने लगाया आरोप

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के करीब आधे से अधिक बूथों से शिकायत मिल रही हैं कि पोलिंग एजेंट को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है और ना तो रिलीवर को अंदर जाने दिया जा रहा हैं.

सुशील गुप्ता ने कहा हमारा चौथा चुनाव

वहीं, AAP नेता सुशील गुप्ता ने कहा- ये हमारा चौथा चुनाव है. पूरा देश जानता है​ कि केजरीवालजी ने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है. 8 फरवरी को चुनाव नतीजे ‘आप’ के पक्ष में ही आएंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मतदान के लिए निर्माण भवन पहुचें लेकिन जब वो वोंट डालने गये तो वो कुछ समय के लिए वहीं पर रुक गये और वो कुछ देखने लगे. राहुल गांधी VVPAT को देख रहे थे. फिर उन्होने वोट डाला.

प्रियंका गांधी ने किया दिल्ली वालों से अनुरोध

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में अपना वोट डाला. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी इस दौरान मौजूद रहे. प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, कि मैं सबसे अपील करती हुं कि आप लोग अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए. संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है. अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए. मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है. अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए.”

कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी: औजला

कांग्रेस के नेता गुरजीत सिंह औजला का भी बयान आया है. कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने कहा— जो लोग कहते थे कि कांग्रेस जमीन पर मौजूद नहीं है, वे कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें जीतते देखेंगे. AAP वापस नहीं आएगी. किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा. तीनों पार्टियों को बराबर सीटें मिलेंगी.

दिल्ली की जनता किसको देगी अपना आशीर्वाद?

इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जमीन तलाशती दिख रही है. अब ऐसे में 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि आखिर दिल्ली की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है. इस बार के चुनाव में यमुना में प्रदूषित पानी का मुद्दा, भ्रष्टाचार और खराब सड़कों का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे.


ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll Results 2025: दस में से 8 एग्जिट पोल में BJP को बहुमत, 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

6 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

31 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago