दुनिया

भारत आएगी टेस्ला! PM Modi अमेरिकी यात्रा पर Elon Musk के साथ कर सकते हैं मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, साथ ही इस दौरान वे टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) से भी मिल सकते हैं.

पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क उन चुनिंदा सीईओ के साथ होने वाली पीएम मोदी की उस मीटिंग का हिस्सा होंगे, जो 13 फरवरी को प्रस्तावित है. अमेरिकी सरकार द्वारा खर्चों में कटौती के लिए बनाए गए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के चीफ मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए समान अवसरों की वकालत कर सकते हैं.

वह देश में किफायती सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का परिचालन शुरू करने के लिए जल्द रेगुलेटरी एप्रूवल की भी मांग कर सकते हैं, साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ सहयोग बढ़ा सकते हैं. हालांकि, अभी पीएम मोदी और मस्क के बीच मुलाकात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

भारत में टेस्ला सप्लाई सिस्टम बनाना चाहते हैं मस्क

पिछले साल मस्क ने अपनी नियोजित भारत यात्रा को टाल दिया था. इसकी वजह टेस्ला के खराब नतीजे थे. भारत यात्रा में देरी पर मस्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था कि टेस्ला के दायित्वों के कारण भारत यात्रा में देरी हुई है. मैं इस साल के अंत में भारत आऊंगा.

इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने हाल ही में हुई बैठकों के दौरान अपने “पावरवॉल” के साथ देश की बैटरी स्टोरेज क्षमताओं का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा है. मस्क भारत में टेस्ला सप्लाई सिस्टम बनाना चाहते हैं.

पिछले साल जून में पीएम मोदी के रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के बाद, टेस्ला के सीईओ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी कंपनियों का भारत में विस्तार करना चाहते हैं. पीएम मोदी 11-12 फरवरी को पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद द्विपक्षीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

26 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago