बिजनेस

REIT Market: भारत का रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मार्केट 2030 तक बढ़कर 19.7 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद

भारत के रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मार्केट (REIT Market) को लेकर उम्मीद है कि यह वर्तमान में 10.4 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2030 तक 19.7 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा. शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्केट को हाई ऑक्यूपेंसी, अच्छे टैक्स सिस्टम और ब्रॉडर सेक्टोरल इंक्लूजन जैसे कारकों से समर्थन मिलेगा.

नाइट फ्रैंक इंडिया ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे इस सेक्टर को शहरीकरण, टेक्नोलॉजी और प्रोग्रेसिव पॉलिसी रिफॉर्म्स से एक नया आकार मिलेगा, भारत का कमर्शियल रियल एस्टेट सभी एसेट क्लास में नए अवसरों को अनलॉक करेगा.

प्राइवेट इक्विटी पार्टिसिपेशन बढ़कर मल्टी बिलियन डॉलर पहुंचा

इसके अलावा, रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि प्राइवेट इक्विटी पार्टिसिपेशन भी 2011 के 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2019 में मल्टी बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे ट्रांसपेरेंसी बेहतर हुई है और इंस्टीट्यूशनल कॉन्फिडेंस बढ़ा है. परिणाम स्वरूप भारत के बढ़ते कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में आरईआईटी के विस्तार की राह आसान बन रही है.

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिशिर बैजल ने कहा, “भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट (सीआरई) में बदलाव पहले से कहीं ज्यादा ग्लोबल, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और एक्सपीरियंस-फोक्स्ड व्यवसायों की वजह से हो रहा है. इसके अलावा, ऑफिस डिमांड में कंसोलिडेशन, मजबूत रिटेल ग्रोथ और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार ने ऑक्यूपायर्स के बिहेवियर को पूरी तरह से बदल दिया है.”

कंपनियों को फ्यूचर-रेडी स्पेस और कैपिटल मार्केट की जरूरत

शिशिर बैजल ने आगे कहा कि आज के समय में कंपनियों को ग्रीन, फ्यूचर-रेडी स्पेस और कैपिटल मार्केट की जरूरत महसूस हो रही है. भारत 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें सीआरई प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, नेक्स्ट जनरेशन अर्बन सेंटर बनाने और निवेश को आकर्षित करने के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे.

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के लिए ऑर्गेनाइज्ड फॉर्मेट में रिटेल कंजम्पशन अनुमानित 8.8 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें शॉपिंग सेंटर, हाई स्ट्रीट और एयरपोर्ट एंड ट्रांजिट रिटेल जैसे न्यू-एज फॉर्मेट शामिल हैं. यह विस्तार एक्सपीरियंस ड्रिवन, कंज्यूमर-सेंट्रिक डेस्टिनेशन की ओर एक स्पष्ट बदलाव को दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: PM मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा को लेकर आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago