हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपनी कई प्रमुख ऐड-ऑन सेवाओं (Ancillary Services) के शुल्कों में भारी बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने एक्स्ट्रा बैगेज, शिशु (इन्फैंट) टिकट, अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की सहायता और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सेवाओं की दरों को संशोधित किया है. एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि इन शुल्कों में किया गया बदलाव उसकी नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है.
विमानन कंपनी के नए नियमों के तहत घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सामान (Excess Baggage) ले जाने का शुल्क 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है. यानी अब यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर प्रति किलो 100 रुपये अधिक चुकाने होंगे.
शिशु टिकट और अकेले सफर करने वाले बच्चों की फीस बढ़ी
इंडिगो ने 3 दिन से लेकर 2 साल तक के शिशुओं (Infants) के टिकट शुल्क में भी भारी इजाफा किया है. इसे 2,000 रुपये से बढ़ाकर अब 3,000 रुपये कर दिया गया है.
इसके साथ ही 5 से 12 वर्ष की आयु के ऐसे बच्चे जो अकेले यात्रा करते हैं (Unaccompanied Minor), उनकी सर्विस फीस भी बढ़ाई गई है. घरेलू उड़ानों के लिए यह शुल्क 5,000 रुपये से बढ़ाकर 5,999 रुपये कर दिया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह शुल्क 12,999 रुपये रखा गया है.
हवाई अड्डों पर लंबी कतारों से बचने के लिए प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा देने वाली इंडिगो की ‘फास्ट फॉर्वर्ड’ (Fast Forward) सर्विस भी अब महंगी हो गई है. घरेलू उड़ानों में इसके लिए यात्रियों को 500 रुपये की जगह अब 650 रुपये चुकाने होंगे. वहीं इंटरनेशनल उड़ानों के लिए यह शुल्क 850 रुपये प्रति सेक्टर तय किया गया है.
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…