सपा विधायक लकी यादव के साथ आरोपी (वायरल तस्वीर)
Jaunpur Vishal Yadav Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विशाल यादव की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या के 6 दिनों के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में 11 सितंबर को हुई इस वारदात के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद आरोपियों में से दो- नीरज यादव और मनीष यादव को अरेस्ट कर लिया है. जबकि प्रियांशु यादव और प्रमिला यादव फरार बताये जा रहे हैं.
परिजनों के मुताबिक विशाल अपने एक दोस्त के साथ रामदयालगंज बाजार गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और विवाद के बाद लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई.
इस हत्याकांड के बाद मामला उस समय राजनीतिक रंग लेने लगा, जब मृतक के परिवार ने मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. परिवार का आरोप है कि हत्या के मुख्य आरोपितों में शामिल मनीष यादव को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है. इसी वजह से उसे बचाने की कोशिश की जा रही है. परिजनों ने विधायक के आसपास आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के होने का भी आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मृतक के परिजन विधायक के खिलाफ नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं. हालांकि, विधायक पर लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी. इसके साथ ही पुलिस की ओर से भी फिलहाल राजनीतिक संरक्षण के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है.
हत्या के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सड़क पर पहुंच गए. शव सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लग गया. मामला गंभीर होते देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रदर्शनकारियों की ओर से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भी उठाई गई.
ये भी पढ़ें- अलीगढ़ से लखीमपुर तक: किसी के सगे नहीं ये 10 जिले, 2012 में सपा को दिया राज तो 2022 में बीजेपी को दिया ताज
पुलिस ने मामले में मनीष यादव और नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश हत्या की वजह सामने आ रही है. फिलहाल वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या की पूरी वजह को लेकर जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…