बजट एयरलाइन इंडिगो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कुछ समय के लिए इंडिगो दुनिया की सबसे मूल्यवान एयरलाइन बन गई. कंपनी का मार्केट कैप अब लगभग 2 लाख करोड़ रुपये (23.3 अरब डॉलर) तक पहुंच गया है. यह डेल्टा एयरलाइंस और रायनएयर होल्डिंग्स से भी ज्यादा है.
इस साल अब तक इंडिगो के शेयरों में 13% तक तेजी आई है. वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है. उदाहरण के तौर पर निफ्टी इंडेक्स इस साल लगभग 6% नीचे है.
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और कुशल कम लागत वाली एयरलाइन है. कंपनी का भारतीय विमानन बाजार में 62% हिस्सा है. मजबूत वित्तीय नतीजों ने इसके शेयरों को ऊंचा उड़ान भरने में मदद की. कोविड के बाद कंपनी ने कई वित्तीय मुश्किलें झेली थीं. हाल ही में दूसरी तिमाही (Q2FY25) में इंडिगो को 987 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
विश्लेषकों का मानना है कि इंडिगो को किराए, कच्चे तेल के दाम और बेहतर लोड फैक्टर के चलते मजबूत चौथी तिमाही के नतीजे मिल सकते हैं. अनुमान है कि कंपनी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ (PAT) 2300 करोड़ रुपये रहेगा. पूरे वित्त वर्ष 2025 (FY25E) में पीबीटी (फॉरेक्स छोड़कर) 8600 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
ICICI सिक्योरिटीज का कहना है, “हम इंडिगो पर लंबे समय से सकारात्मक हैं. कंपनी की लागत में प्रतिस्पर्धा, मजबूत ऑर्डरबुक और अच्छा बैलेंस शीट इसे मजबूती देते हैं. इसके अलावा सप्लाई और डिमांड का फेवर भी कंपनी के पक्ष में है, जो FY26 तक बना रह सकता है.”
इंडिगो को उम्मीद है कि FY26 में उसकी उपलब्ध सीट किलोमीटर (ASK) में दोहरे अंकों की तेजी आएगी. फिलहाल कंपनी के पास 439 विमान हैं, जिनमें से 50 विमान ग्राउंडेड हैं. अगले वित्त वर्ष में 50 नए विमानों को जोड़ने की योजना है.
हाल ही में एनालिस्ट मीटिंग में कंपनी ने बताया कि आने वाले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से उसकी ग्रोथ तेज होगी. इंडिगो का लक्ष्य है कि FY30 तक उसकी कुल ASK का 40% हिस्सा इंटरनेशनल रूट से आए, जो अभी FY25 में 28% है.
इंटरनेशनल ब्रांड को मजबूत करने के लिए इंडिगो कई रणनीतियां अपना रही है. कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पहले से तैयारी कर रही है. इसके साथ ही वह अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में सुधार और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है.
ये भी पढ़ें: नया वक्फ अधिनियम 2025: संपत्तियों की सुरक्षा और मुसलमानों को सशक्त बनाने के लिए बड़ा सुधार
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…
Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…
Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…