बिजनेस

महिंद्रा बनाएगी एयरबस H130 हेलिकॉप्टर का फ्यूजेलाज, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

भारतीय एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की बढ़ती ताकत को दिखाते हुए, एयरबस हेलिकॉप्टर्स ने महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स को H130 लाइट सिंगल-इंजन हेलिकॉप्टर का मुख्य फ्यूजेलाज बनाने और असेंबल करने के लिए चुना है. यह करार एयरबस की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. पहली बार एयरबस अपने किसी हेलिकॉप्टर का फ्यूजेलाज भारत से मंगवाएगा.

समझौते के तहत, महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स बेंगलुरु के पास स्थित अपनी अत्याधुनिक सुविधा में H130 के फ्यूजेलाज बनाएगी. निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें फ्रांस के मैरिगन स्थित एयरबस हेलिकॉप्टर्स की फाइनल असेंबली लाइन में भेजा जाएगा.

H130 की वैश्विक मांग में इजाफा

H130 एकल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है, जो अपने बड़े केबिन और कम शोर के लिए जाना जाता है. इसका उपयोग टूरिज्म, मेडिकल ट्रांसपोर्ट (EMS), कॉरपोरेट मोबिलिटी और लॉ एनफोर्समेंट जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर होता है. दुनियाभर में हेलिकॉप्टरों की बढ़ती मांग के बीच, यह नई उत्पादन लाइन भारत को एयरबस की सप्लाई चेन में और मजबूत बनाएगी. साथ ही देश में उच्च कौशल वाली नौकरियों और एडवांस टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा मिलेगा.

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट और एमडी, रेमी मायार्ड ने कहा, “यह पहली बार है जब हम भारत में हेलिकॉप्टर का फ्यूजेलाज बना रहे हैं और वह भी एक भरोसेमंद साझेदार महिंद्रा के साथ. हमारा लक्ष्य है कि हम गुणवत्ता और दक्षता में नए वैश्विक मानक स्थापित करें और साथ ही रक्षा और एयरोस्पेस में आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी समर्थन दें.”

महिंद्रा के लिए बड़ी उपलब्धि

महिंद्रा ग्रुप के CEO और MD, डॉ. अनीश शाह ने इस मौके पर कहा, “एयरबस का यह भरोसा भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और महिंद्रा की क्षमताओं का प्रमाण है. हमने वर्षों से तकनीक, लोगों और प्रक्रियाओं में जो निवेश किया है, यह उसकी पहचान है. हमें गर्व है कि हम मेक इन इंडिया और एयरबस की वैश्विक सप्लाई चेन दोनों में योगदान दे रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: इंडिगो बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान एयरलाइन, अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर नजर

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago