बिजनेस

रेल विकास को मिली रफ्तार: तिरुपति-पकाला-काटपाड़ी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने तिरुपति–पकाला–काटपाड़ी सिंगल रेलवे लाइन सेक्शन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. यह प्रोजेक्ट लगभग 104 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत करीब ₹1,332 करोड़ होगी.

यह रेल खंड आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की तीन ज़िलों से होकर गुजरेगा. इससे भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 113 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी.

रेल संचालन होगा आसान

दोहरीकरण से रेल मार्ग की क्षमता बढ़ेगी. इससे ट्रेनों की आवाजाही पहले से ज्यादा आसान और तेज़ होगी. रेल सेवाओं की समयबद्धता और विश्वसनीयता भी बेहतर होगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री के “नए भारत” के विजन से जुड़ा है. इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

यह सेक्शन तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा श्रीकालहस्ती शिव मंदिर, कानीपक्कम विनायक मंदिर और चंद्रगिरी किला जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी रेल से जोड़ता है. इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी.

माल ढुलाई में भी होगा बड़ा सुधार

इस दोहरीकरण परियोजना से करीब 400 गांवों और लगभग 14 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. यह मार्ग कोयला, सीमेंट, कृषि उत्पाद और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए अहम है. परियोजना से मालवाहक ट्रैफिक में हर साल 4 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी.

रेल सेवाएं पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा दक्ष होती हैं. इस परियोजना से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी. साथ ही, लगभग 4 करोड़ लीटर तेल की बचत और 20 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती होगी. यह एक करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है.


ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1,600 करोड़ की नई उप-योजना को मिली मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

600 पार पहुंचा AQI तो पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा ठीकरा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

लाहौर में AQI 600 पार जाने पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब ने भारत की…

5 minutes ago

NCRB Prison Data 2024: देश की जेलों में 75% से ज्यादा कैदी बिना सजा के काट रहे वक्त, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…

27 minutes ago

Arvind Kejriwal Security Alert: 7 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे… व्हाट्सऐप पर मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…

39 minutes ago

यूपी में BJP का ‘मेगा ऑपरेशन’! छठ के बाद खुद मैदान में उतरेंगे अमित शाह, 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…

39 minutes ago

बीजेपी मुख्यालय में सजा दीवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…

1 hour ago