बिजनेस

भारत में बढ़ रहा है इंटरनेट का क्रेज, शहरों से ज्यादा गांव में हो रहा है इस्तेमाल

internet growth in Rural India : सुनने में भले ही आपको हैरानी हो आपको लेकिन ये सच है कि हमारे देश में इंटरनेट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. चौंकाने वाली बात ये है कि देश में इंटरनेट का इस्तेमाल शहरों से ज्यादा गांवो में बढ़ रहा है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि Internet in India Report 2022’ नाम की रिपोर्ट में दावा किया गया है. द इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (The Internet and Mobile Association of India ) द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक आधे से ज्यादा भारतीय एक्टिव इंटरनेट यूजर बन चुके हैं. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि  2025 तक भारत सबसे ज्यादा इंटरनेट ग्रोथ वाला देश हन सकता है. फिलहाल हामरे देश में 52% यानी लगभग 76 करोड़ लोग एक्टिवली इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इस संख्या में तेजी से इजाफा है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2025 तक 90 करोड़ भारतीय इंटरनेट का एक्टिव इस्तेमाल कर रहे होंगे. यहां ध्यान देने वाली बात है कि एक्टिव यूजर से मतलब ऐसे लोगों से होता  है जो महीने में कम से कम एक बार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के अजय बंगा संभालेंगे वर्ल्ड बैंक की कमान, चुने गए प्रेसीडेंट

ग्रामीण भारत में ज्यादा हो रहा इंटरनेट का इस्तेमाल

जैसा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमारे देश में 76 करोड़ इंटरनेट यूज़र हैं जिसमें से 40 करोड़ ग्रामीण और 36 करोड़ लोग शहरों में रहने वाले हैं. यानी गांवों में इंटरनेट का शहरों से कहीं ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. बीते साल शहरी भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल 6% बढ़ा है जबकि गांवों में ये ग्रोथ 14% है.2025 तक नए इंटरनेट यूजर्स में से 56% गांवों से होंगे.

फिलहाल अभी गोवा में सबसे ज्यादा 70% और बिहार में सबसे कम 32% लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुल भारतीयों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 54% पुरुष हैं. लेकिन नए यूजर्स के रूप में महिलाएं तेजी से इंटरनेट से जुड़ रही हैं. उम्मीद है कि 2025 तक नए इंटरनेट यूजर्स में से 65% महिलाएं होंगी. मोबाइल के अलावा टैबलेट या स्ट्रीमिंग डिवाइस जैसे स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या एक साल में 8% से बढ़कर 13% हो गई है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

19 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

21 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

47 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

60 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago