देश

Chhattisgarh: बालोद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो गाड़ी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने आगे कहा कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.

बोलेरो और ट्रक में हुई टक्कर

अधिकारियों के मुताबिक, जब वे सभी जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हो गया. उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम-भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे.

यह भी पढ़ें-  Manipur violence: ‘मेरा राज्य जल रहा है, मदद कीजिए’, चैंपियन मैरीकॉम ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, जानें क्यों सुलग रहा है मणिपुर

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा, लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है. ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे. घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

50 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago