एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और कमर्शियल LPG के दामों में अप्रैल महीने की समीक्षा के तहत कटौती की गई है. मंगलवार को ATF के दाम 6.1% कम किए गए, जिससे फरवरी के बाद हुए दामों में बढ़ोतरी को आंशिक रूप से वापस ले लिया गया.
दिल्ली में अब ATF का नया दाम 89,441.18 रुपये प्रति किलोलीटर होगा, जो पहले से 5,870.54 रुपये सस्ता है. मुंबई में यह 83,575.42 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जबकि चेन्नई और कोलकाता में नए दाम क्रमशः 92,503.80 रुपये और 91,921 रुपये प्रति किलोलीटर तय किए गए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों ने होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी कटौती की है. दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,762 रुपये होगी, जो पहले के मुकाबले 41 रुपये कम है.
मुंबई में अब यह 1,713.50 रुपये, कोलकाता में 1,868.50 रुपये, और चेन्नई में 1,921.50 रुपये में मिलेगा. इससे पहले, 1 मार्च को LPG सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. घरेलू 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत भी 803 रुपये पर बनी हुई है.
इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर ATF और LPG के दाम तय करते हैं.
राज्यों में टैक्स और वैट के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. मार्च 2024 में आम चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसके बाद से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- EPFO ने बढ़ाई PF ऑटो-सेटलमेंट लिमिट, अब 5 लाख रुपये तक की निकासी होगी आसान!
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…