खेल

IPL 2025 LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया, अय्यर और प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी

IPL 2025 LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसके ही घर में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

लखनऊ की पारी: बदोनी-समद ने दिखाया दम

लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में मिचेल मार्श आउट हो गए. चौथे ओवर में मार्कराम भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगले ही ओवर में ऋषभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. निकोलस पूरन ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया. डेविड मिलर भी 16वें ओवर में आउट हो गए. हालांकि, अंत में आयुष बदोनी (41 रन) और अब्दुल समद (27 रन) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए.

पंजाब की पारी: प्रभसिमरन और अय्यर की सधी हुई बल्लेबाजी

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने तेज शुरुआत की. प्रियांश आर्या तीसरे ओवर में 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन ठोक दिए. श्रेयस अय्यर ने संभली हुई पारी खेली और नाबाद 52 रन बनाए. उनके अलावा नेहाल वढेरा ने भी 43 रनों की शानदार पारी खेली.

इस दमदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और लखनऊ को 8 विकेट से हरा दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदौनी , डेविड मिलर, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिग्‍वेश राठी, आवेश खान

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्‍टॉयनिस, ग्‍लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्‍यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


ये भी पढ़ें- IPL 2025: अर्शदीप सिंह का बड़ा बयान, पंजाब किंग्स के लिए खिताब जीतने का जश्न मनाने का है सपना


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

18 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

20 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago