खुलते ही 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ
Jio Platforms IPO: शेयर बाजार में इन दिनों जिस आईपीओ की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह आखिरकार आ ही गया और आते ही इसने तहलका मचा दिया है. हम बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ की, जिसे लेकर निवेशकों में ऐसा क्रेज देखा गया है कि बाजार खुलते ही शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू हो गई. आलम यह रहा कि इश्यू खुलने के महज 35 मिनट के भीतर ही पूरा आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10:35 बजे तक ही पूरा आईपीओ 1.01 गुना भर चुका था. कंपनी ने बाजार में कुल 19.75 करोड़ शेयर उतारे हैं, जिसके मुकाबले निवेशकों की तरफ से 20.03 करोड़ से ज्यादा शेयरों की डिमांड आ चुकी है.
खास तौर पर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) यानी बड़े निवेशकों ने इस पर जमकर दांव लगाया है. जानकारों के मुताबिक, QIBs का हिस्सा लगभग 3.25 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है. बता दें कि कंपनी ने अपने इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए रिजर्व रखा है, जिसमें कई दिग्गज एंकर निवेशक भी शामिल हैं.
इस आईपीओ के आने से पहले ही यानी 19 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स ने बड़े-बड़े ग्लोबल निवेशकों का भरोसा जीत लिया था. कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों के जरिए ही करीब 8,109.84 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इस लिस्ट में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, जेपी मॉर्गन और फ्रैंकलिन टेम्पलटन जैसे दुनिया के नामचीन वित्तीय संस्थान शामिल थे. इसके अलावा सिंगापुर, आबू धाबी, कतर और अमेरिका के कई सरकारी पेंशन फंडों ने भी इसमें भारी पैसा लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंकर निवेशकों की तरफ से लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम मांग देखने को मिली थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें- ‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास मौका है. जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ आज यानी 21 अक्टूबर को खुला है और यह 23 अक्टूबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. इसके शेयरों की शेयर बाजार में फाइनल लिस्टिंग 28 अक्टूबर को की जाएगी. कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से लेकर 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
सिर्फ मुख्य बाजार में ही नहीं, बल्कि ग्रे मार्केट (GMP) में भी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर की धूम मची हुई है. जानकारों की मानें तो ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी उछलकर करीब 273 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गया है. यानी मौजूदा संकेतों के हिसाब से यह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही करीब 24 प्रतिशत से ज्यादा का शानदार रिटर्न दे सकता है, जिससे हर शेयर पर निवेशकों को लगभग 273 रुपये का तगड़ा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
RSS Chief Mohan Bhagwat on Diwali: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक पटाखों…
Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' में अहमद पटेल…
Andaman Tourism: अंडमान के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीप समूह को भारत की आर्थिक…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…
अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…
श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…