बिजनेस

KARUR VYSYA BANK को हुआ बड़ा प्रॉफिट, दूसरे तिमाही में किया ₹1.5​ ट्रिलियन का बिजनेस

KARUR VYSYA BANK: देश के करूर वैश्य बैंक (KVB) ने आज 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही/छमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्‍ट्स घोषणा की. बैंक ने बिजनेस ग्रोथ, प्रॉफिटिब्लिटी के साथ-साथ परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है. सोमवार, 16 अक्टूबर, 2023 को बताया गया कि बैंक ने 1.5 ट्रिलियन रुपये के कुल कारोबार का ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया.

इस मौके पर करूर वैश्य बैंक के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ रमेश बाबू ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा बैंक पिछली तिमाही के दौरान ₹1.5 ट्रिलियन के कुल कारोबार के ऐतिहासिक मील के पत्थर को पार कर ₹1,53,516 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले हमने मार्च 2022 में ₹1.25 ट्रिलियन को पार कर लिया था, फिर अगले ₹0.25 ट्रिलियन को हमने 18 महीने की छोटी अवधि में पार कर लिया.

हमने एक बड़ा माइलस्‍टोन अचीव किया- रमेश बाबू

रमेश बाबू ने कहा, ”हमने 30 सितंबर 2023 को समाप्त पहली छमाही के लिए विकास, लाभप्रदता और संपत्ति की गुणवत्ता के मामले में लगातार प्रदर्शन के साथ उच्चतम तिमाही नेट प्रॉफिट के साथ मजबूत टॉप लाइन और बॉटम लाइन प्रदर्शन किया. यह एक मजबूत और लगातार पहली छमाही का अच्‍छा प्रदर्शन है, जो महत्वपूर्ण मील का पत्थर छू रहा है और भविष्य के लिए एक ठोस आधार तैयार कर रहा है.” उन्‍होंने कहा कि हम लगातार अपनी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने और ग्राहकों को बनाए रखते हुए उत्पादों और सेवाओं की अपनी मजबूत पाइपलाइन पर काम कर रहे हैं.

बैंक द्वारा जारी बैलेंस शीट

30 सितंबर, 2023 तक बैलेंस शीट का आकार ₹ 98,434 करोड़ हो गया, जबकि 30 सितंबर, 2022 तक यह ₹ 86,365 करोड़ था. यानी 13.97% की वृद्धि दर्ज की गई है.

30 सितंबर 2023 को कुल कारोबार ₹1,53,516 करोड़ रहा, जिसने 14.15% की सालाना वृद्धि दर्ज की, यानी 30.09.2022 के ₹1,34,484 करोड़ से ₹19,032 करोड़ अधिक.

बैंक में 30 सितंबर 2023 को कुल जमा राशि ₹83,068 करोड़ थी, जो 13.17% की सालाना वृद्धि दर्ज करती है, यानी 30.09.2022 को ₹73,398 करोड़ से ₹9,670 करोड़ अधिक.

बैंक में 30 सितंबर 2023 को कुल अग्रिम राशि ₹70,448 करोड़ थी, जिसने 15.32% की सालाना वृद्धि दर्ज की, यानी 30.09.2022 को ₹61,086 करोड़ से ₹9,362 करोड़ अधिक.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

59 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago