खेल

भारत आए ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो ने कोलकाता में किया दुर्गा पूजन, बोले- बंगाल में उत्सव का हिस्सा बनूंगा

Ronaldinho In Kolkata: ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो (Ronaldinho) इन दिनों भारत में हैं. कल वह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कराया. इस दौरान वह दुर्गा मां की आरती करते नजर आए. उन्होंने कहा- “मैं यहां दुर्गा पूजा उत्सव का हिस्सा बनूंगा”.

रोनाल्डिन्हो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करते देखा जा सकता है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रोनाल्डिन्हो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे. वह कई साल से बंगाल आ रहे हैं. भारत की मेजबानी में फुटबॉल प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खेल चुके ब्राजील के यह दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी वैसे अब रिटायर हो चुके हैं. 18 सितंबर, 2020 को उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था. हालांकि, अब भी उनमें फुटबॉल के प्रति जुनून है.

श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब पहुंचे दिग्गज फुटबॉल

इस महीने की शुरूआत में रोनाल्डिन्हो ने अपने कोलकाता दौरे के बारे में जानकारी दी थी. कल वह भारत पहुंचने के बाद जैसे ही कोलकाता टर्मिनल से बाहर निकले, तो वहां जमा उत्साही प्रशंसकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. एक अधिकारी ने बताया था कि रोनाल्डिन्हो यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भी करेंगे. वह श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का दौरा करेंगे.

यह भी पढ़िए: क्रिकेट को ओलंपिक 2028 में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने जताई खुशी, IOC सदस्यों का किया धन्यवाद

3 बार बलोन डिओर विजेता रहे हैं रोनाल्डिन्हो

रोनाल्डिन्हो का नाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले और रोनाल्डो के साथ लिया जाता है. रोनाल्डिन्हो तीन बार के बलोन डिओर विजेता रहे हैं. उन्होंने फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता है. वह ब्राजीलिया के रहने वाले हैं. उनका जन्म 21 मार्च 1980 को हुआ था. यानी उनकी आयु अभी लगभग 43 साल है. 2018 में उन्होंने अपना आखिरी बड़ा मुकाबला खेला था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago