बिजनेस

‘Make In India’ को बढ़ावा: भारत में बनेगा राफेल लड़ाकू विमान की बॉडी, टाटा और डसॉल्ट की ऐतिहासिक साझेदारी

भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. अब राफेल लड़ाकू विमान का फ्यूज़लाज यानी मुख्य ढांचा भारत में तैयार किया जाएगा. यह काम टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) को सौंपा गया है. टाटा ने इसके लिए फ्रांस की दिग्गज कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट साइन किए हैं. पहली बार राफेल का फ्यूज़लाज फ्रांस के बाहर किसी देश में बनेगा.

डसॉल्ट एविएशन के अनुसार, यह निवेश भारत में एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एक मजबूत और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सेंटर की नींव रखेगा.

हैदराबाद में बनेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

इस साझेदारी के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी. इसमें राफेल के अहम स्ट्रक्चरल हिस्सों का निर्माण होगा. इनमें रियर फ्यूज़लाज के साइड शेल, पूरा रियर सेक्शन, सेंटर और फ्रंट फ्यूज़लाज शामिल हैं.

फ्यूज़लाज एक विमान का मुख्य ढांचा होता है. यह एक लंबा और खोखला सिलेंडर जैसा होता है, जो विमान के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ता है. इसका डिज़ाइन हल्का लेकिन मजबूत होता है ताकि विमान की रफ्तार और संतुलन बना रहे.

इस परियोजना के तहत निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2028 से शुरू होगा. योजना के मुताबिक हर महीने दो पूरे फ्यूज़लाज तैयार किए जाएंगे.

वैश्विक नेटवर्क में भारत की भूमिका मजबूत

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, “यह भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स जैसे मजबूत स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर हम गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा के मानकों को पूरा करेंगे.”

वहीं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सीईओ और एमडी सुकरण सिंह ने कहा, “यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक अहम मोड़ है. भारत में पूरा राफेल फ्यूज़लाज बनाना हमारी क्षमता और डसॉल्ट के भरोसे को दर्शाता है.”

डसॉल्ट एविएशन का कहना है कि इस सहयोग से भारत की वैश्विक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में भूमिका और मजबूत होगी. साथ ही, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी नई उड़ान मिलेगी.

ये भी पढ़ें: “कश्मीर में विकास को रुकने नहीं दूंगा, कोई भी बाधा आएगी, तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा”, चिनाब ब्रिज उद्घाटन के बाद बोले प्रधानमंत्री

-भारत एक्सप्रेस 

 

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

45 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

45 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 hours ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

2 hours ago