बिजनेस

पीएम मोदी वीडियो विवाद के बीच Meta को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना

Meta News: पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का एक फेसबुक वीडियो अचानक गायब हो गई. इस वीडियो में पेपर लीक की कथित गड़बड़ी को लेकर अहम बातें कही गई थीं. हालांकि, META ने कुछ ही घंटों बाद उस वीडियो को बहाल कर दिया. लेकिन इसके बाद से पिछले एक हफ्ते से भारत सरकार और META के बीच खींचतान जारी है. इस बीच, अमेरिका के न्यू मैक्सिको से भी META के लिए बुरी खबर आई है.

मैक्सिको कोर्ट ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह सोशल मीडिया से युवाओं को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹5,000 करोड़) का मुआवजा दे. यह फैसला उस मुकदमे के दूसरे चरण में आया है, जिसमें मार्च में Meta को दोषी ठहराया गया था.

पहले भी लग चुका है भारी जुर्माना

इससे पहले मुकदमे के पहले चरण में जूरी ने Meta पर 375 मिलियन डॉलर का अलग जुर्माना लगाया था. जूरी ने माना था कि कंपनी को यह जानकारी थी कि उसके प्लेटफॉर्म का बच्चों की मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, फिर भी उसने जरूरी कदम नहीं उठाए. साथ ही बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी छिपाने का भी आरोप सही पाया गया.

इलाज और जागरूकता पर खर्च होगी राशि

जज ब्रायन बीडशीड ने अपने आदेश में कहा कि कुल राशि में से 420 मिलियन डॉलर युवाओं के इलाज और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए जाएंगे. बाकी रकम अगले पांच वर्षों में जागरूकता अभियान, स्क्रीनिंग सेवाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों पर लगाई जाएगी.

अदालत ने मांगे बड़े सुधार

मुकदमे के दूसरे चरण में सरकारी वकीलों ने अदालत से Meta के प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव लागू करने की मांग की. इनमें लत बढ़ाने वाले फीचर्स पर रोक, उम्र की बेहतर पुष्टि (Age Verification), बच्चों के लिए डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करना और यौन शोषण से जुड़े कंटेंट की सख्त निगरानी जैसे कदम शामिल हैं.

बच्चों से जुड़े कंटेंट पर Meta ने मानी गलती

इसी सप्ताह Meta ने माना था किInstagram और Facebook पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कंपनी से चूक हुई है. कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इस मामले में माफी मांगते हुए कहा कि सिस्टम में आई खामियों को दूर करने के लिए जरूरी सुधार किए जाएंगे.


ये भी पढ़ें: मानसून पहुंचा पीक पर…मचेगी और ज्यादा तबाही, दिल्ली से कोलकाता और बेंगलुरु तक जानें मौसम का हाल


भारत में भी विवादों में रही Meta

हाल ही में भारत में भी Meta को आलोचना का सामना करना पड़ा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों, खासकर Gen Z, के लिए बनाया गया एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हट गया था. इस पर भारत सरकार ने कंपनी से जवाब मांगा था. बाद में Meta ने माफी मांगते हुए इसे तकनीकी गलती बताया. सरकार ने साफ कहा था कि भारत में काम करने वाली कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago