बिजनेस

Microsoft Layoff: माइक्रोसॉफ्ट के 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी पर लटकी तलवार, 11000 की जाएगी नौकरी!

Microsoft Layoff: मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट और Amazon विश्व स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि वर्तमान में इन दिग्गज टेक कंपनियों को वित्तिय मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है. ऐसे में बिगड़ी आर्थिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ये कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं.

Microsoft ने पिछले साल दो बार की थी छंटनी

जानकारी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट में 2,20,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. अगर बात करें पिछले साल की तो कंपनी ने बीते साल दो बार अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी. बताया जा रहा है कि Microsoft द्वारा पिछले वर्ष के आखिरी तिमाही की अपनी कमाई की रिपोर्ट जारी करने से एक सप्ताह पहले एक बार फिर छंटनी की घोषणा की जाएगी.

आज माइक्रोसॉफ्ट कर सकता है छंटनी की घोषणा

एक खबर के हवाले से बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट बुधवार को अपने इंजीनियरिंग डिवीजनों में छंटनी की घोषणा कर सकती है. यूके के एक न्यूज चैनल स्काई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों की संख्या में 5 प्रतिशत की कमी करेगा. इसके अनुसार माइक्रोसॉफ्ट में लगभग 11,000 लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है.

हालांकि, इसे लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने इस तरह की किसी बात से इंकार किया है. माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए इसे “अफवाह” करार दिया.

इसे भी पढ़ें: Stock market live: बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, निफ्टी 18,200 के करीब

यूरोप में Amazon की छंटनी

बात करें Amazon की तो पिछले साल Amazon ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या में अच्छी खासी कटौती की थी. वहीं बताया जा रहा है कि इस साल भी कंपनी तकनीकी क्षेत्र में 5 से 10 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती कर सकती है.

Amazon ने इस साल जनवरी की शुरुआत में इस बात की घोषणा की है कि वह “अनिश्चित अर्थव्यवस्था” का हवाला देते हुए 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी करने की योजना बना रही है. बताया जा रहा है कि Amazon की इस छंटनी का असर यूरोप में होंगा. Amazon के सीईओ एंडी जेसी ने इस संदर्भ में कर्मचारियों को दिए अपने एक बयान में कहा कि इससे प्रभावित कर्मचारियों को बुधवार, 18 जनवरी से सूचित किया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

48 minutes ago