देश

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 11 हुए गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में आधार ऑपरेटर और फर्जी वेबसाइट्स के तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला

बीते 20-21 अक्टूबर 2024 की रात करीब 12:05 बजे संगम विहार थाने में एक महिला ने सूचना दी कि उसके पति, सेंटू शेख उर्फ राजा, उनके घर में बेहोशी की हालत में पड़े हैं. जांच के बाद यह मामला हत्या का निकला, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. जांच में पता चला कि ये चारों आरोपी भारत में अवैध रूप से घुसे थे और फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के जरिए दिल्ली के संगम विहार इलाके में रह रहे थे. सेंटू शेख के घर से 21 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी और 8 पैन कार्ड बरामद हुए, जो बांग्लादेशी नागरिकों के बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने इन बिंदुओं पर की जांच

पुलिस की टीम ने जांच के दौरान कई बिंदुओं पर जांच की जिनमें फर्जी भारतीय दस्तावेज कैसे बनाए जाते थे? बांग्लादेश से भारत तक घुसपैठ के रुट्स और प्रक्रिया क्या है? और वोटर आईजी और कार्ड्स कहां से आया, इनकी पहचान कर पुलिस ने पूरे मामले को उजागर किया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘Jantaprints.site’ नामक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे. वेबसाइट से नकली दस्तावेजों की खरीददारी पेटीएम क्यूआर कोड के जरिए की जाती थी. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना साहिल सहगल, रंजीत, अफरोज, मोहम्मद चांद, सद्दाम हुसैन और दीपक मिश्रा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

अवैध घुसपैठ का रूट

बांग्लादेशी नागरिक जंगल के रास्ते से भारत में दाखिल होते थे और एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोच में सफर करते हुए दिल्ली तक पहुंचते थे. यहां उन्हें फर्जी आधार कार्ड, अस्थाई सिम कार्ड और नगद राशि दी जाती थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, आधार कार्ड मशीन, 25 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी कार्ड और 8 पैन कार्ड बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


ये भी पढ़ें- साकेत कोर्ट ने ALT बालाजी के खिलाफ अश्लील सामग्री प्रसारण मामले में दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस


जिला पुलिस उपायुक्त का बयान

“यह नेटवर्क केवल अवैध दस्तावेज तैयार करने तक सीमित नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा था. इस गिरोह के अन्य पहलुओं की जांच जारी है.”

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

7 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

36 minutes ago