देश

NIA ने तमिलनाडु हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी साजिश मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी साजिश मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एनआईए ने चेन्नई के पूनमल्ली स्थित विशेष अदालत में पेश की गई चार्जशीट में अब्दुल रहमान और मुजिबुर रहमान का नाम दर्ज है. दोनों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं.

साजिश और आतंकी कृत्यों की योजना

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी, हिज्ब-उत-तहरीर के स्वयंभू पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे. इसका उद्देश्य भारत में इस्लामिक खिलाफत स्थापित करना और हिज्ब-उत-तहरीर के संस्थापक तकी-अल-दीन-अल-नभानी द्वारा लिखित शरीयत आधारित संविधान को लागू करना था.

आरोपियों की गतिविधियां

एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी संगठन के गुप्त वर्गों में छात्रों को भर्ती कर रहे थे और धार्मिक उपदेश (बयान) सत्र आयोजित कर रहे थे. इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर HuT की भारत विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कई लघु फिल्में भी बनाई थीं. आरोपियों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसमें इस्लामी देशों की सैन्य ताकत को दर्शाया गया. इसका मकसद “नुस्सरा” के माध्यम से भारत की वैध सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हिंसक जिहाद और युद्ध को बढ़ावा देना था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 11 हुए गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago