बिजनेस

केंद्र सरकार जल्द देने वाली है आम आदमी को राहत! 12% जीएसटी की जगह अब लगेगा 5% GST

केंद्र सरकार जल्द ही देश का बैक बोन कहे जाने वाले मिडिल क्लास को बड़ी राहत दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक सरकार जीएसटी स्लैब को बदलने पर विचार कर रही है. जिसमें जीएसटी रेट्स में कटौती भी शामिल है. अगर ऐसा होता है तो इससे मिडिल क्लास और लोअर इनकम ग्रुप को बड़ी राहत मिल सकती है. कहा जा रहा है कि सरकार 12 फीसदी के GST स्लैब को 5 फीसदी तक कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ऐसे सामानों पर जीएसटी कम करने पर विचार कर रही है जो मिडिल क्लास और लोअर इनकम वाले घरों में डेली यूज में आते हैं. जिसपर सरकार अभी 12 फीसदी जीएसटी ले रही है. अब सरकार ऐसे सभी सामानों को या तो 5 फीसदी टैक्स स्लैब में डालने पर विचार कर रही है या फिर इनपर लगने वाले 12 फीसदी GST स्लैब को ही समाप्त कर सकती है. इनमें जूते-चप्पल से लेकर साबुन और डेयरी प्रोडक्ट भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, अदाणी पोर्ट्स समेत इन 10 कंपनियों के स्टॉक्स ने मचाई धूम

GST के कितने स्लैब

2017 में लागू गुड्स एन्ड सर्विस टैक्स यानी GST के 4 स्लैब हैं. जो 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी है. इसी साल जीएसटी ने अपने 8 साल पूरे कर लिये. अब जीएसटी काउंसिल इसमें बदलाव की तैयारी कर रही है. गौरतलब है कि देश में जीएसटी की दरें जीएसटी काउंसिल तय करती है.

क्या क्या होगा सस्ता

अगर जीएसटी काउंसिल अपनी अगली बैठक (56वीं) में 12 फीसदी जीएसटी को 5 फीसदी कर देती है तो मिडिल क्लास के द्वारा रोजमर्रा यूज की कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. 12 फीसदी जीएसटी स्लैब में मिठाई, दूध, टूथपेस्ट, साबुन, कपड़े जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. जो सस्ते हो सकते हैं.

बता दें कि, जीएसटी में आम आदमी को राहत देने के संकेत सरकार ने पहले ही दे दिये हैं. बीते मार्च महीने में भी निर्मला सीतारमण ने जीएसटी रेट्स में कमी करने के संकेत दिये थे. अब उम्मीद है कि आने वाले समय में जीएसटी के दरों में कटौती करके आम आदमी को राहत दी जा सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago