Gautam Adani On Navi Mumbai Airport First Landing: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ के साथ भारत ने बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है. यह यादगार पल न केवल एविएशन सेक्टर में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि उन हजारों मेहनतकश का परिणाम है जिन्होंने लगन और संकल्प से काम किया. इसी का नतीजा है कि विशाल परियोजना रिकॉर्ड समय में पूरी हो सकी है. इसे लेकर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी उन सभी का आभार जताया है.
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इस पल के असली हीरो हमारे वो कामगार साथी हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस सपने को हकीकत में बदला है.
गौतम अडानी के मुताबिक, इन मजदूरों की मुस्कुराती आंखों और चेहरों में भारत की मजबूत श्रम शक्ति और लगातार आगे बढ़ते देश का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है. उन्होंने इन सभी का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है. इसमें उन्होंने लिखा-
‘नवी मुंबई एयरपोर्ट की पहली सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी हमारे कामगार साथी भी बने, जिनकी मेहनत और संकल्प से यह प्रोजेक्ट रिकॉर्ड समय में पूरा हो सका. इन मुस्कुराते चेहरों में हमारी श्रमशक्ति और निरंतर आगे बढ़ते भारत का आत्मविश्वास झलकता है.’
ये भी पढ़ें: ‘महंगी’ पड़ी 1700 की चप्पल! नहीं बदली तो खाएंगे जेल की हवा, मैनेजर के खिलाफ वारंट जारी
नवी मुंबई एयरपोर्ट को देश के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. इस एयरपोर्ट के बनने से मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) पर हवाई यातायात का दबाव कम होगा. यात्रियों को विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इस प्रोजेक्ट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ताकि बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा किया जा सके. पहली सफल लैंडिंग ने यह साबित कर दिया है कि यह एयरपोर्ट तकनीकी, सुरक्षा और ऑपरेशनल मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है.
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…