बिजनेस

नवी मुंबई एयरपोर्ट का जून में होगा उद्घाटन, गौतम अडानी ने की पुष्टि

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में होगा. अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने रविवार को इस बात की घोषणा की. पहले यह एयरपोर्ट 17 अप्रैल को शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसके उद्घाटन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.

यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा होगा. इसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) विकसित कर रहा है. इस परियोजना में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की 74% और महाराष्ट्र की सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) की 26% हिस्सेदारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2018 में इस परियोजना की नींव रखी थी. करीब ₹16,700 करोड़ की लागत से बन रहा यह एयरपोर्ट मुंबई के मौजूदा हवाई अड्डे पर बढ़ते यात्री भार को कम करेगा और देश की विमानन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा.

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत के विमानन क्षेत्र का भविष्य! आज नवी मुंबई एयरपोर्ट साइट का दौरा किया. यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट आकार ले रहा है और इस जून में उद्घाटन के लिए तैयार है. यह कनेक्टिविटी और विकास की नई परिभाषा गढ़ेगा. भारत के लिए सच्ची सौगात!”

उन्होंने इस परियोजना में शामिल सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा, “अडानी एयरपोर्ट्स की टीम और सहयोगियों को इस सपने को साकार करने के लिए बधाई!”

दिसंबर 2023 में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा था कि व्यावसायिक संचालन की शुरुआत 17 अप्रैल को होनी थी. मई के दूसरे भाग में घरेलू उड़ानें शुरू होने की संभावना थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जुलाई के अंत तक शुरू होने की योजना थी.

यह एयरपोर्ट दो रनवे और चार टर्मिनलों के साथ तैयार किया जा रहा है. परियोजना के पांचों चरण पूरे होने के बाद यह हवाई अड्डा सालाना 90 मिलियन यात्रियों की क्षमता संभालने में सक्षम होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago