खेल

MS Dhoni ने कबूली अपने करियर की सबसे बड़ी गलती, कहा – ‘वो नहीं करना चाहिए था!’

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांति और संयम के लिए जाना जाता है, ने एक ऐसे वाकये को याद किया जब वह खुद पर काबू नहीं रख सके थे. यह घटना 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान हुई थी, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबले में धोनी अपना आपा खो बैठे थे. उस मैच में अंपायर के एक विवादास्पद फैसले से नाराज होकर धोनी सीधे मैदान में पहुंच गए थे और अंपायर से बहस करने लगे थे. यह मैच 11 अप्रैल 2019 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था.

क्या थी पूरी घटना?

मैच के अंतिम ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी कर रहे थे बेन स्टोक्स. उन्होंने एक गेंद फेंकी जिसे पहले अंपायर ने नो-बॉल करार दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. इस फैसले से धोनी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने डगआउट से निकलकर सीधा मैदान में जाकर अंपायरों से बहस शुरू कर दी. यह नजारा सभी के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि धोनी को आमतौर पर मैदान पर शांत देखा जाता है. उनके इस आक्रामक व्यवहार के कारण उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था.

धोनी ने खुद बताया – ‘यह बहुत बड़ी गलती थी’

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने धोनी से पूछा कि क्या वह कभी मैदान पर अपना आपा खो चुके हैं? इस पर धोनी ने जवाब दिया, “कई बार हुआ है. एक बार आईपीएल के मैच में ऐसा हुआ था. मैं सीधा मैदान पर चला गया था. वह मेरी सबसे बड़ी गलती थी.”

उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा भी कई बार ऐसा हुआ है, क्योंकि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां दांव बहुत ऊंचे होते हैं. हर मैच जीतने का दबाव होता है, और कई बार भावनाएं हावी हो जाती हैं.”

IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा खिताबों में से एक है. हालांकि, आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था.

आईपीएल 2025 में धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. चेन्नई की टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्रा, रविचंद्रन अश्विन, दीपक हुड्डा, सम करन, मुकेश चौधरी, विजय शंकर, खलील अहमद, नाथन एलिस, नूर अहमद, शैख रशीद, गुरजपनीत सिंह, कमलेश नागरकोटी, शंकर घोष, आंद्रे सिद्दार्थ, वंश बेदी, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन


ये भी पढ़ें- ‘होली हिंदुओं का त्योहार, मुसलमानों को इसे नहीं मनाना चाहिए,’ Mohammed Shami की बेटी के होली खेलने पर भड़के मौलाना, बताया शरीयत के खिलाफ


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

1 hour ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago