बिजनेस

आ गया Creta का नया मॉडल…दमदार फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी अपग्रेड के साथ, क्या यह मिड-साइज SUV सेगमेंट का बनेगा बादशाह ?

Hyundai Creta 2025 Launch: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी Hyundai Creta को नए और एडवांस फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल की शुरुआती कीमत ₹12.97 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. इस अपग्रेड के साथ, हुंडई ने Creta के लाइनअप में दो नए वेरिएंट SX और EX (O) को भी जोड़ा है.

कंपनी का दावा है कि मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली Creta की अब तक करीब 12 लाख यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. नए वेरिएंट्स में न केवल आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, बल्कि ये ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी पहले से बेहतर बनाएंगे.

नए वेरिएंट्स में क्या है खास?

  1. Hyundai Creta SX (O) वेरिएंट

इस वेरिएंट में कुछ शानदार और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे:

  • रेन सेंसर (बरसात में ऑटोमैटिक वाइपर एक्टिवेशन)
  • रियर वायरलेस चार्जर
  • स्कूप्ड सीट्स (आरामदायक और एडवांस्ड डिज़ाइन वाली सीटें)

इसके अलावा, कंपनी ने S (O) और उससे ऊपर के सभी वेरिएंट्स में मोशन सेंसर के साथ स्मार्ट चाबी (Key) का फीचर जोड़ा है, जिससे सुरक्षा और बेहतर हो गई है.

  1. Hyundai Creta SX Premium वेरिएंट

अगर आप एक प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो इस वेरिएंट में कुछ शानदार फीचर्स मिलते हैं.

  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (गर्मियों में ठंडी सीटें)
  • 8-वे पावर ड्राइवर सीट
  • BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम (8-स्पीकर)
  • लेदर सीट्स
  • स्कूप्ड सीट्स
  1. Hyundai Creta EX (O) वेरिएंट

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • LED रीडिंग लैंप

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Hyundai Creta तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है.

  • 1.5 लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल – स्पोर्टी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए
  • 1.5 लीटर MPI पेट्रोल – बेहतरीन माइलेज और स्मूद ड्राइविंग के लिए
  • 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल – लंबी दूरी और पावरफुल ड्राइविंग के लिए

ट्रांसमिशन ऑप्शंस

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, Hyundai ने Creta को चार अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया है.

  • 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT)
  • IVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन)
  • 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन)
  • 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT)

सेफ्टी फीचर्स में जबरदस्त अपग्रेड

नई Creta में 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 36 फीचर्स स्टैंडर्ड रूप में उपलब्ध होंगे.

मुख्य सेफ्टी फीचर्स

  • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड सभी वेरिएंट्स में)
  • लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
  • डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • BOSE 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

नई Hyundai Creta: कलर ऑप्शंस

अब Hyundai Creta के सभी वेरिएंट्स टाइटन ग्रे मैट और स्टारी नाइट कलर में भी उपलब्ध होंगे.

Variants and Price…

Variants

Price

(Ex-showroom)

Creta 1.5 MPi MT EX(O) 12,97,190
Creta 1.5 MPi IVT EX(O) 14,37,190
Creta 1.5 CRDi MT EX(O) 14,56,490
Creta 1.5 CRDi AT EX(O) 15,96,490
Creta 1.5 MPi MT SX Premium 16,18,390
Creta 1.5 MPi MT SX(O) 17,46,300
Creta 1.5 MPi IVT SX Premium 17,68,390
Creta 1.5 CRDi MT SX Premium 17,76,690
Creta 1.5 MPi IVT SX(O) 18,92,300
Creta 1.5 CRDi MT SX(O) 19,04,700
Creta 1.5 CRDi AT SX(O) 19,99,900
Creta 1.5 Turbo DCT SX(O) 20,18,900

इसे भी पढ़ें- BGMI Update: रिलीज डेट, Golden Dynasty थीम मोड, नया Rondo मैप, Time-Bending Dagger और नए फीचर्स की पूरी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago