बिजनेस

एलन मस्क का बड़ा ऐलान , Twitter के Blue सब्सक्राइबर्स 2 घंटे का वीडियो कर पाएंगे अपलोड

video on twitter : Twitter जब से एलन मस्क के हाथ में आया है. प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ ऐसा होता है कि वो  सुर्खियां बटोर लेता है. अब ट्विटर की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है . एलन मस्क ने खुद इसका ऐलान किया है . दरअसल बताया जा रहा है कि अब ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स 2 घंटे तक का वीडियो अपलोड कर पाएंगे. मस्क ने देर रात ट्वीट कर इस बात की जानकारी यूजर्स के साथ शेयर की. मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि Twitter Blue सब्सक्राइबर्स 2 घंटे की 8 जीबी तक की वीडियो क्लिप अपलोड कर सकते हैं. कुल मिलाकर अगर आप ब्लू सब्सक्राइबर्स हैं तो ये फीचर आपको मिलेगा और आप लंबे वीडियो शेयर कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- 3% लिस्टिंग गेन के साथ Nexus Select Trust के शेयरों की मार्केट में एंट्री

एलन मस्क ने किये हैं बड़े बदलाव–

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है. ट्विटर पर बड़े बदलाव आए है. लोगो से लेकर ब्लू सब्सिक्रिप्शन ( blue subscription ) तक सभी सर्विसेज में बदलाव किये. अभी हाल ही में उन्होने ट्विटर के नए सीईओ की घोषणा की थी. उनके ट्विटर को छोड़ने के बाद लिंडा याकारिनो नई सीईओ होंगी. हालांकि अभी भी एलन मस्क ( Elon Musk ) ही ट्विटर के सीईओ हैं. इसके पहले मस्क ने वेरीफाइड यूजर्स के ब्लू टिक खत्म कर उन्हें पेड सर्विस में कंवर्ट कर दिया था. वहीं अब ब्लू सब्सक्रिप्शन वालों को स्पेशल राइट के तहत लॉन्ग वीडियो अपलोड ( upload long video on twitter )  करने की इजाजत होगी.

अमेरिका में कम हुआ ट्विटर का इस्तेमाल-

अमेरिका में फिलहाल लोगों के बीच ट्विटर की लोकप्रियता कम हुई है. प्यू रिसर्च सेंटर का दावा है कि बीते एक साल में अमेरिका में ट्विटर का इस्तेमाल 60 फीसदी तक घटा है. इसका सीधा सा मतलब है कि अमेरिका में आधे से ज्यादा अमेरिकियों ने ट्विटर में दिलचस्पी लेना छोड़ दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकियों ने ट्विटर को डिलीट नहीं किया है बल्कि उसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

30 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago