दुनिया

इमरान के घर पर छुपे हो सकते हैं 30 से 40 ‘आतंकी’, सुरक्षाकर्मियों ने घर को चारों तरफ से घेरा, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

Imran Khan: पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के लाहौर स्थित आवास को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है. खबरों के मुताबिक, उनको पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि सेना और सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. सेना ने तो उनको दो विकल्प दिए है कि या तो वो देश छोड़कर चले जाएं या फिर जेल जाने को तैयार रहे.

वहीं दूसरी तरफ इमरान खान ने भी पाकिस्तानी सेना पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कि “वो इस गलतफहमी में न रहें कि मैं पीछे हट जाऊंगा. आज जो हो रहा है वही 1971 में हुआ था. उस समय चुनाव जीतने के बाद जिसको पीएम बनना चाहिए था, उसके खिलाफ एक नेता ने साजिश की और खुद पीएम बन गया”. वहीं उन्होंने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों को कंट्रोल करती है”.

‘इमरान के घर छिपे हुए हैं कई आतंकी’

इसी बीच पंजाब सरकार ने भी दावा कर दिया है कि इमरान के घर के घर में कई आतंकी छिपे हुए हैं. उन्होंने कहा कि इमरान के आवास पर छिपे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस कभी भी बड़ा अभियान चला सकती है. इमरान के आवास जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है. पंजाब अंतरिम सरकार के सूचना मंत्री ने दावा किया था कि  इमरान के आवास पर 30 से 40 आतंकी छिपे हो सकते हैं. बता दें कि इमरान को कथित आतंकियों को 24 घंटे के अंदर सौंपने की चेतावनी दी थी. इमरान खान को दिया गया अल्टीमेटम गुरुवार दोपहर दो बजे खत्म हो चुका है.

यह भी पढ़ें- आज जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तीन चरणों में 3 देशों की करेंगे यात्रा, 40 से ज्यादा बैठकों में होंगे शामिल

पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आमिर मीर ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान के आवास पर उनकी अनुमति के बाद कैमरों के सामने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा. लाहौर के कमिश्नर की निगरानी में इमरान के घर के पास एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago