बिजनेस

भारतीय IT flexi staffing इंडस्ट्री के अगले दो वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद : ISF रिपोर्ट

भारतीय आईटी फ्लेक्सी स्टाफिंग बाजार के अगले दो वित्त वर्ष में सात प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है. आईटी फ्लेक्सी स्टाफिंग बाजार का मूल्य वित्त वर्ष 2024 में 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, इसमें 5,97,000 वर्कफोर्स मौजूद था. इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की भारतीय आईटी स्टाफिंग – सेक्टोरल और राज्य रोजगार रुझान रिपोर्ट 2024 में यह जानकारी सामने आई है.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रमुख वजह

इस रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 38 प्रतिशत संगठन मानते हैं कि आईटी फ्लेक्सिबल स्टाफिंग को अपनाने के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘प्रतिभा की उपलब्धता’ प्रमुख कारण हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत एपीएसी आईटी स्टाफिंग मार्केट को बढ़ाते हुए दक्षिण एशिया-प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर है. आईटी फ्लेक्सी स्टाफिंग इंडस्ट्री क्लाइंट को अस्थाई और कॉन्ट्रैक्ट आईटी पेशेवरों को सप्लाई करने पर ध्यान केंद्रित करती है.

CAGR 7 प्रतिशत है

आईएसएफ के अध्यक्ष लोहित भाटिया ने एक बयान में कहा कि भारत के आईटी फ्लेक्सी-स्टाफिंग क्षेत्र में स्थिर वृद्धि का अनुमान है. वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 तक अनुमानित चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 7 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि आईटी इंडस्ट्री ने पिछली तिमाही से दोबारा से उत्थान के संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं.

लोहित भाटिया ने आगे कहा कि भारत के निरंतर विकास के तहत देश को फ्लेक्सिबल स्टाफिंग का हब बनाया जाना डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धी मांगों को पूरा करने के लिए जरूरी है. क्षेत्रीय विस्तार और फ्लेक्सी स्टाफिंग मॉडल की बढ़ती जरूरत दक्षिण एशिया प्रशांत स्टाफिंग बाजार में एक लीडर के रूप में भारत की भूमिका को दर्शाती है.

आईएसएफ के उपाध्यक्ष मनमीत सिंह ने कहा कि आईटी और आईटी-सक्षम सेवाएं (आईटीईएस) क्षेत्र, वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के साथ मिलकर आईटी फ्लेक्सी बाजार के आकार का 51 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं और 2,96,000 पेशेवरों के फ्लेक्सी वर्कफोर्स को रोजगार देते हैं. इस इंडस्ट्री में जेंडर डायवर्सिटी के मामले में, दिल्ली एनसीआर जेंडर बैलेंस को बढ़ावा देने में सबसे आगे नजर आता है, जहां फ्लेक्सी-स्टाफिंग भूमिकाओं में 55 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिला वर्कफोर्स है.

ये भी पढ़ें: अक्टूबर महीने में भारत में टू-व्हीलर की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 21.64 लाख यूनिट पहुंचा आंकड़ा

कर्नाटक में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर 37 प्रतिशत है, जो भारत के राष्ट्रीय औसत के अनुरूप है. महाराष्ट्र 33 प्रतिशत महिला वर्कफोर्स, तेलंगाना 39 प्रतिशत महिला वर्कफोर्स और तमिलनाडु 23 प्रतिशत महिला वर्कफोर्स के साथ इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी कम नजर आती है.

उभरते शहरों जैसे अहमदाबाद, कोयम्बटूर, विशाखापत्तनम, सूरत, कोच्चि और नागपुर में फ्लैक्सिबल आईटी टैलेंट की मांग को लेकर तेजी देखी जा रही है. वहीं, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली एनसीआर जैसे स्थापित टेक हब आईटी फ्लेक्सी-स्टाफिंग मांग में सबसे आगे बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago