बिजनेस

95 साल का हुआ पारले: जानिए कैसे एक छोटे से कारखाने से शुरू हुआ भारत के सबसे चहेते बिस्कुट ब्रांड का सफर

Parle Completes 95 Years: क्या आपको याद है कि बचपन में स्कूल के टिफिन में या चाय के साथ मिलने वाला वो पारले-जी का पैकेट कैसा लगता था? आज भारत की सबसे बड़ी बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनी ‘पारले प्रोडक्ट्स’ ने अपने सफर के शानदार 95 साल पूरे कर लिए हैं. कंपनी के लिए यह किसी ऐतिहासिक मील के पत्थर से कम नहीं है. खास बात यह है कि इस मुकाम पर पहुंचते-पहुंचते पारले के कई बड़े ब्रांड्स ने सालाना 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेवेन्यू का आंकड़ा पार कर लिया है.

1000 करोड़ के क्लब में कौन-कौन शामिल?

कंपनी के CMO मयंक शाह के मुताबिक, पैकेजिंग, कस्टमर से जुड़ाव और डिस्ट्रीब्यूशन में लगातार बदलाव करके ही कंपनी ने आज यह मुकाम हासिल किया है. पारले का सबसे मशहूर ‘पारले-जी’ ग्लूकोज बिस्कुट आज सालाना 17,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर रहा है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट ब्रांड है.

इसके अलावा हाइड एंड सीक, मोनाको और चॉकलेट टॉफी मेलोडी जैसे दिग्गज ब्रांड्स भी 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के सालाना रेवेन्यू क्लब में शामिल हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का कुल कारोबार 15,570 करोड़ रुपये के आसपास रहा है.

ऐसे हुई थी पारले की शुरुआत

इस शानदार कहानी की शुरुआत साल 1929 में हुई थी. रेशम के व्यापारी मोहनलाल दयाल स्वदेशी आंदोलन से बेहद प्रभावित थे. वह जर्मनी गए और वहां बिस्कुट-कन्फेक्शनरी बनाने की तकनीक सीखी. भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक पुरानी बंद पड़ी फैक्ट्री खरीदी.

खास बात यह है कि शुरुआत में इस फैक्ट्री में मोहनलाल के परिवार के ही 12 सदस्य इंजीनियर, मैनेजर और वर्कर के तौर पर काम करते थे. उस समय कोई नाम नहीं सोचा गया था इसलिए जगह के नाम पर ही कंपनी का नाम ‘पारले’ पड़ गया. शुरुआत में ब्रिटेन से आने वाले बिस्कुट काफी महंगे होते थे लेकिन पारले ने आम जनता के लिए बेहद किफायती दाम पर बिस्कुट उतारे जो देखते ही देखते घर-घर की पसंद बन गए.

ये भी पढ़ें- अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट्स का दमदार प्रदर्शन: पहली तिमाही में ₹660 करोड़ मुनाफा, जानिए क्या है कंपनी का आगे का प्लान?

आजादी के बाद का संकट

साल 1947 में जब देश आजाद हुआ और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तब भारत में गेहूं की भारी कमी हो गई. मजबूरी में पारले को अपने ग्लूकोज बिस्कुट का उत्पादन रोकना पड़ा और कंपनी ने जौ से बने बिस्कुट बेचने शुरू किए. इसके बाद 1960 के दशक में जब बाजार में दूसरे ब्रांड भी आ गए तो पहचान बचाने के लिए पीले मोम वाले कागज पर एक छोटी सी बच्ची की तस्वीर के साथ नई पैकेजिंग लाई गई.

आखिरकार साल 1982 में ‘पारले ग्लूको’ को नया रूप मिला और यह बन गया ‘पारले-जी’, जहां ‘G’ का मतलब ग्लूकोज था. इसके बाद ‘स्वाद भरे, शक्ति भरे, पारले-जी’ के विज्ञापनों से लेकर ‘जी माने जीनियस’ तक की टैगलाइन्स ने इस ब्रांड को हर भारतीय के दिल में हमेशा के लिए अमर कर दिया. आज 95 साल बाद भी पारले हर पीढ़ी के दिलों पर राज कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago