Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price, 1 January 2023: Petrol Diesel Price, 1 January 2023: आज नए साल 2023 के पहले दिन भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बनी रही. रोज की तरह आज भी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट जारी किये हैं. आइए देखते हैं आज जारी किए गए रेट के अनुसार इनकी कीमतें क्या हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की दर 96.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल आज 89.62 रुपये लीटर पर बिक रहा है. बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है.
वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में आज पेट्रोल का रेट 102.63 रुपये है. वहीं डीजल का दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
जानें आज कहां मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
आज जारी हुए रेट के हिसाब से देखा जाए तो सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के गंगानगर और उसके बाद हनुमानगढ़ जिले में मिल रहा है. गंगानगर में आज पेट्रोल का दाम 113.48 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
इसके बाद हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल का रेट आज 112.54 रुपये प्रति लीटर रहा. वहीं यहां डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है.
जानें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
आज के दिन पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है. यहां पर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का रेट 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
इन जगहों पर यह है रेट
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 96.20 रुपये तो डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं यूपी के लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये के दाम पर तो डीजल 89.96 रुपये के रेट से मिल रहा है. राजस्थान के के जयपुर में पेट्रोल की कीमत आज 108.48 रुपये है, वहीं डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये तो डीजल 94.04 रुपये के दाम पर बिक रहा है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल आज 97.18 रुपये तो डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…