हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह
Sandeep Singh: हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बड़ा आरोप लगा है. महिला कोच ने संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने नौकरी के सिलसिले में घर बुलाया था. उन्होंने डाक्यूमेंट्स चेक करने के बहाने से घर बुलाकर शारीरिक छेड़छाड़ की. वहीं, अब चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.
महिला कोच द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे नहीं पता कि उस महिला ने मुझ पर आरोप क्यों लगाए हैं. मैं सभी खिलाड़ियों की मदद करता हूं. क्या खिलाड़ियों की मदद करना गलत है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कुछ समय पहले जूनियर कोच के तौर पर नियुक्ति हुई थी. जिसके बाद इस खिलाडी का ट्रांसफर इसके गृह जिले झज्जर में कर दिया गया था. बाकि जूनियर कोचों का ट्रांसफर भी उनके गृह जिले में किया गया था.
उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी झज्जर में न जाकर पंचकूला में ही रहना चाहती थीं. जिसके लिए वो मुझसे मिली थीं और मैंने कहा था कि आप एक एप्लीकेशन लिख कर विभाग में दे दें. कई बार इस महिला खिलाड़ी के सोशल मीडिया पर भी मुझे मैसेज आए जो सिर्फ काम के बारे में थे. महिला ने मुझ पर ऐसे आरोप क्यों लगाए हैं. मैं नहीं जानता. मैं चाहता हूं कि इन आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और मैं खुद मुख्यमंत्री से इनकी जांच करवाने का आग्रह करूंगा.
उन्होंने (Sandeep Singh) कहा कि मुझे नहीं पता इन आरोपों के पीछे खिलाड़ी की क्या मंशा है. या तो वोअपने ट्रांसफर से परेशान थी या फिर इसके पीछे विपक्ष इसका साथ दे रहा है. क्योंकि जिस नेता ने अपने पार्टी ऑफिस में इस महिला की प्रेस वार्ता करवाई यह भी एक बड़ा सवाल है.
-भारत एक्सप्रेस
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…