खेल

Indian cricket in 2023: टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप का रोमांच, एशिया कप का तड़का…’हैप्पी न्यू ईयर’ लाया है फैंस के लिए ढेरों खुशियां

Indian cricket in 2023: भारतीय टीम एक साल में सबसे अधिक मैच खेलने के लिए जानी जाती है, और यह बड़ी संख्या में भारतीय फैंस के कारण है जो अपनी टीम का समर्थन करने के लिए दुनिया भर में जानें जाते हैं. नए साल में टीम इंडिया एक्शन मोड में रहने वाली है. भारतीय क्रिकेटर दुनिया भर में पॉपुलर हैं, और अपनी इस शानदार फैन फॉलोइंग के दम पर, भारतीय खिलाड़ी शायद ही कभी खेल से ब्रेक लेते हों. यहां देखें भारत का पूरा क्रिकेट शेड्यूल.

टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप का रोमांच, एशिया कप का तड़का…

साल 2023 में भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करेगा. बता दें भारत 50 ओवरों के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, जो इस टूर्नामेंट के महत्व को और बढ़ा देगा. दूसरी ओर, भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतनी होगी. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं. साथ महिला आईपीएल के आगाज से भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी.

टीम इंडिया का शेड्यूल

श्रीलंका का भारत दौरा (3 जनवरी-15 जनवरी तक)

न्यूजीलैंड का भारत दौरा (18 जनवरी- 1 फरवरी तक)

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (9 फरवरी से 22 मार्च तक)

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. इसमें भारतीय टीम पहुंचती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health: क्या है पंत की हेल्थ कंडीशन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर सस्पेंस! जानें लेटेस्ट अपडेट

भारत का वेस्टइंडीज दौरा

-भारतीय टीम जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी.

-ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में वापस भारत आएगी. शेड्यूल का ऐलान बाकी

-एसीसी एशिया कप-2023 (अक्टूबर)

महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल

हरमनप्रीत और उनकी टीम विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी. सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी, जिसका लास्ट मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा. ICC महिला T20 विश्व कप 2023 10 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाला है. टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है. फाइनल 26 फरवरी, 2023 को होगा.

2023 भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष होने जा रहा है. क्योंकि बीसीसीआई मार्च में उद्घाटन महिला आईपीएल की मेजबानी करने के लिए तैयार है. महिला आईपीएल उन घरेलू प्रतियोगिताओं में से एक है जिसमें भारत की महिला क्रिकेटर अपनी अंतराष्ट्रीय जिम्मेदारियों के अलावा प्रतिस्पर्धा करेंगी. इसके अलावा भी कई घरेलू और इंटरनेशनल टूर्नामेंट हैं टीम इंडिया के लिए ये साल बेहद खास रहने वाला है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago