Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी बदलाव देखे जा रहे हैं. देश के कुछ शहरों में इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़त आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है. अभी यह 79.67 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो इसमें भी 0.37 फीसदी का उछाल आया है. फिलहाल यह 75.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में चढ़ाव आने के कारण देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन देखा गया है. नोएडा में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो चेन्नई में यह महंगा हुआ है.
नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चेन्नई में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 102.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है वहीं, डीजल 2 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी यानी गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.65 तो डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रयागराज की बात करें तो यहां पर भी फ्यूल रेट में कमी आई है. प्रयागराज में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 97.46 रुपये तो डीजल भी 7 पैसे सस्ता होकर 90.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये तो डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- जयपुर और मणिपुर में तड़के सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…