होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
लैंडस्लाइड की घटना में अब तक16 लोगों की मौत (फोटो ट्विटर)
Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार-गुरुवार की रात वहां के लोगों के लिए काल बनकर आयी थी. जिले के खालापुर तालुका के इरशालवाडी गांव में यह रात दबे पांव मौत लेकर लायी. यहां चट्टान खिसकने के बाद, पहले यहां 5 लोगों के मौत की खबर आयी थी. वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है. इसके साथ ही करीब 150 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं मौके पर प्रशासन के अधिकारियों और एनडीआफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 107 लोगों को बचा लिया गया है. अभी भी राहत बचाव का काम जारी है. इसके साथ ही प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने घटना स्थल का मुआयना किया.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ. इसकी सूचना उन 5 लड़कों ने दी, जो गांव में मौजूद स्कूल में सो रहे थे. ये लड़के रोज ही इस स्कूल में सोने के लिए जाया करते थे. इनके मुताबिक, रात को तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई. उन्होंने जब बाहर जाकर देखा, तो लगभग पूरा गांव चट्टान के नीचे दफ्न हो चुका था.
एनडीआरएफ (NDRF) के 5 बीएन निरीक्षक राहुल कुमार रघुवंश ने बताया कि, “हम तीन प्रकार की खोज करते हैं. हम यहां कुत्ते के जरिये और शारीरिक खोज करेंगे. यह एक लंबा और चुनौतीपूर्ण ट्रेक है, लेकिन हम इसके लिए ट्रेनिंग ली हुई हैं. कल, जब हमें सूचना मिली तो हमारी चार टीमें मौके पर पहुंची थी और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया.
यह भी पढ़ें- Weather Update: इन राज्यों में अभी भी दिखेगा भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल
यह हादसा उस समय हुआ जब पूरे गांव के लोग सो रह थे. इस दौरान वहां भूस्खलन की घटना हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कई लोगों के लिए यह रात काल बन गयी. आधी रात के बाद से ही यहां राहत बचाव का काम शुरू किया गया. लोगों को जैसे तैसे करके मलबे से बाहर निकाला. इस गांव में 30 से 35 आदिवासी घरों की एक बड़ी बस्ती थी. जो कि अब पूरी तरह से उजड़ गयी है. बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन में 30 से अधिक परिवार फंसे हुए थे.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…