गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
Weather Update: मॉनसून का सीजन शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात हो गए तो वहीं कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मॉनसून की बारिश का कहर अभी महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में जारी है. राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश थमी हुई है, जिसके चलते उमस भरी गर्मी हो रही है. बुधवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश हुई, लेकिन उमस ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की बात की जाए तो यहां बारिश आफत लेकर आयी है. गुरुवार भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड हो गयी, जिसमें चार से पांच लोगों की मौत हो गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तक देश में सबसे ज्यादा भारी बारिश रायगढ़ में ही दर्ज की गई है. वहीं, आज (शुक्रवार) भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने मुताबिक, महाराष्ट्र में कई जगहों पर आज तेज बारिश की संभावनाएं हैं, प्रदेश के विदर्भ इलाके में मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभा ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तराखंड में तो बारिश ने पहले ही कहर बरपाया हुआ है, लेकिन अभी मौसम विभाग की तरफ से 115.6 से 204.4 एमएम होने की आशंका जतायी गई है. यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पू्र्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए भी भारी की चेतावनी दी है. यहां भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ओडिशा में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
यह भी पढ़ें- जयपुर और मणिपुर में तड़के सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. लेकिन बीते दो दिनों से दिल्ली में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली है.
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…