बिजनेस

गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स में शुरू हुआ पायलट प्रोडक्शन, जल्द ही बढ़ेगा उत्पादन

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि गुजरात में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स में पायलट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. केंद्रीय मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और आईटी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया के साथ गुजरात में विकसित हो रहे चारों सेमीकंडक्टर प्लांट्स की समीक्षा की.

समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चारों प्रोजेक्ट्स पर काम काफी तेजी से चल रहा है. कायन्स और सीजी के प्लांट में पायलट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अगले दो से तीन महीनों में उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोन के मिनी प्लांट में पायलट प्रोडक्शन पहले से ही जारी है और आगे उत्पादन में और बढ़त होने की संभावना है.

धोलेरा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा हब बनेगा

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, धोलेरा में बन रहे फैब प्रोजेक्ट में भी काफी तेजी से काम चल रहा है. आने वाले समय में धोलेरा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा हब बनेगा. देश में कई सेमीकंडक्टर प्लांट्स का निर्माण हो रहा है. पहली मेड-इन-इंडिया 28-90 एनएम चिप जल्द बाजार में आने की संभावना है.

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में छोटे नैनोमीटर (एनएम) का माप अधिक कॉम्पैक्ट ट्रांजिस्टर डिजाइन को दर्शाता है, जिससे निर्माताओं को एक ही चिप पर अधिक ट्रांजिस्टर फिट करने की सुविधा मिलती है. 28-90 एनएम चिप का उपयोग ऑटोमोटिव, दूरसंचार, बिजली और ट्रेनों में किया जाता है.

पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युक्चरिंग छह गुना बढ़ी

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने ओडिशा के भुवनेश्वर के इन्फो वैली में सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब और एटीएमपी फैसिलिटी के भूमि पूजन और ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लिया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युक्चरिंग छह गुना बढ़ी है, जबकि एक्सपोर्ट आठ गुना बढ़ा है.

आज, इलेक्ट्रॉनिक्स भारत से सबसे अधिक निर्यात होने वाली वस्तुओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. इस सेमीकंडक्टर फैसिलिटी जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ ओडिशा जल्द ही इस ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य बन जाएगा.


ये भी पढ़ें: AI ने उड़ाई भारतीय मिलेनियल्स की नींद! करीब 50% कर्मचारियों को नौकरी खोने का डर, 40% कर्मचारी कंपनी बदलने को हैं तैयार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

6 minutes ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

38 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

10 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

11 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

11 hours ago